✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

समृद्धि यात्रा के अंतिम चरण में नालंदा पहुंचे नीतीश कुमार, 810 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 26, 2026, 3:24:03 PM

नालंदा (NALANDA) : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दौरान अंतिम चरण में अपने गृह जिला नालंदा पहुंचे जहां उन्होंने करीब 810 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया.इस दौरान स्थानीय लोगों ने नीतीश कुमार से आग्रह किया कि नीतीश जी आप दिल्ली नहीं जाइए. इस दौरान जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने लोगों को शांत कराया.

अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने राज्य में हुए बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले की सरकार में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी. शाम ढलते ही लोग डर के कारण अपने घरों के दरवाजे बंद कर लेते थे लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत किया है जिससे लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है.

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए सुधारों का भी उल्लेख

नीतीश कुमार ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए सुधारों का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि स्कूलों और अस्पतालों की स्थिति पहले की तुलना में बेहतर हुई है. साथ ही महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए बताया कि उन्हें ‘जीविका’ योजना से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है और आगे भी विकास की यह रफ्तार जारी रहेगी.

 

Tags:Nitish Kumar Nalanda visitSamriddhi Yatra Nitish KumarNitish Kumar inaugurates projects NalandaNalanda development projects 810 croreBihar CM Nitish Kumar newsNalanda news BiharCM Nitish Kumar Nalanda rallyNitish Kumar Samriddhi Yatra final phase

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.