✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

CM आवास छोड़ने की तैयारी में नीतीश कुमार, 7 सर्कुलर रोड पर लिया जायजा

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 28, 2026, 1:27:03 PM

पटना (PATNA) : बिहार की राजनीति को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री आवास छोड़ने की तैयारी में हैं. मिली जानकारी के अनुसार वे जल्द ही 7 सर्कुलर रोड स्थित अपने नए आवास में शिफ्ट हो सकते हैं.

इस निरीक्षण को काफी अहम माना जा रहा है

आज नीतीश कुमार 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान उनके साथ जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद थे. दोनों नेताओं ने करीब एक घंटे तक पूरे परिसर का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की. इस निरीक्षण को काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि इसे उनके संभावित शिफ्टिंग से जोड़कर देखा जा रहा है.

सूत्रों के मुताबिक 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास को अंतिम रूप दिया जा रहा है और जल्द ही वहां रहने की तैयारी पूरी कर ली जाएगी. यही वजह है कि खुद नीतीश कुमार ने वहां पहुंचकर व्यवस्थाओं को परखा. सुरक्षा, सुविधाएं और अन्य जरूरी इंतजामों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है

राजनीतिक गलियारों में इस कदम को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं. हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लेकिन लगातार हो रही गतिविधियों से यह संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर सकता है

फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नीतीश कुमार कब तक मुख्यमंत्री आवास खाली कर 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट होते हैं. यह फैसला बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर सकता है.

 

Tags:Nitish Kumar CM house newsBihar CM residence change7 Circular Road Patna newsNitish Kumar latest updateBihar political news Nitish KumarNitish Kumar new residence7 Circular Road inspection Nitish Kumar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.