✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

ग्रामीण मतदाताओं को लुभाने के लिए नीतीश कुमार ने खेला बड़ा दाव, हर पंचायत में विवाह भवन बनाने का ऐलान

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 2:10:05 PM

पटना(PATNA): बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की जनता के लिए खजाने का दरवाजा खोल दिया है और राज्य वादियों के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया है.बिहार कैबिनेट की बैठक में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना’ को मंजूरी दे दी गई है.जिसके तहत राज्य के हर पंचायत में विवाह भवन का निर्माण कराया जाएगा. नीतीश कैबिनेट में कुल 46 प्रस्ताव पर मोहर लगी है इस बैठक में विभाग के सभी मंत्री अधिकारी मौजूद रहे.

हर पंचायत में विवाह भवन बनाने का ऐलान

इस दौरान बेटियों के लेकर मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार ने कहा मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी सरकार राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह कार्यक्रमों में सुविधा के लिए पंचायत स्तर पर विवाह भवन बनवाएगी. इस योजना के तहत कुल 40 अरब 26 करोड़ 50 लाख रुपए स्वीकृत किए गए है.सरकार ने इस योजना का संचालन जीविका दीदियों के हाथों में सौंपा है, जिससे ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे.यह पहल न केवल सामाजिक सहयोग को बढ़ावा देगी, बल्कि महिला सशक्तिकरण को भी मजबूत करेगी.

पंचायतों में विवाह भवन से क्या होगा फायदा?

गरीब और निम्न आय वर्ग के परिवारों को विवाह स्थल के खर्च से राहत मिलेगी. स्थानीय स्तर पर सामाजिक कार्यक्रमों के लिए जगह उपलब्ध होगी. सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और बैठक के लिए भी इन भवनों का उपयोग हो सकेगा. बताते चले कि यह फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी मौसम में मास्टर स्ट्रोक की चाल चल दी है. यह फैसला सीधे तौर पर ग्रामीण मतदाताओं, विशेष रूप से महिलाओं और गरीब वर्ग को लक्षित करता है.इससे जनता के बीच सरकार की सामाजिक प्रतिबद्धता की छवि मजबूत होगी.

Tags:Vivah mandap schemeCm Nitish KumarTrending newsViral newsBiharBihar newsBihar news todayPatnaPatna newsPatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.