✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नीतीश कुमार ही पार्टी के सर्वेसर्वा, JDU में नेतृत्व पर कोई कन्फ्यूजन नहीं: ललन सिंह

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 21, 2026, 1:26:52 PM

पटना (PATNA) : केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा कि पार्टी की स्थापना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की है और वही पार्टी के सर्वेसर्वा हैं. ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा इस पर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए.

नीतीश कुमार के नेतृत्व में एकजुट

ललन सिंह ने कहा कि जदयू में नेतृत्व को लेकर कोई विवाद नहीं है और पार्टी पूरी तरह से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एकजुट है. उन्होंने संकेत दिया कि संगठन से जुड़े फैसले भी उन्हीं के नेतृत्व में तय होते हैं. वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयानों पर पलटवार करते हुए ललन सिंह ने कहा कि इस बार ममता बनर्जी सत्ता से बाहर होने जा रही हैं.

नतीजे सबके सामने

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इसी तरह के दावे चुनाव से पहले बिहार में भी तेजस्वी यादव किया करते थे लेकिन नतीजे सबके सामने हैं. ललन सिंह के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है और आने वाले चुनावों को लेकर बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है.

Tags:Nitish Kumar JDU leadershipJD(U) leadership clarityNitish Kumar party supremoJanata Dal United leadership newsJDU national president discussionNitish Kumar political statementBihar politics JDU leadershipJDU internal leadership issueNitish Kumar latest news 2026Bihar CM Nitish Kumar JDUDU leadership no confusion

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.