✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

होश में नहीं है नीतीश कुमार! महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार पर भड़के प्रशांत किशोर, मुख्यमंत्री से मांग लिया इस्तीफा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:45:27 AM

सीतामढ़ी(SITAMADHI):बिहार में लगातार हो रहे अपराधों और खासकर महिलाओं के खिलाफ बढ़ते मामलों को लेकर जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है. सीतामढ़ी ज़िले के नानपुर में नाबालिग लड़की के साथ हुए गैंगरेप की घटना के बाद पीके रविवार को पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचे.पीड़िता के घर जाकर उन्होंने न सिर्फ परिवार को न्याय का भरोसा दिया, बल्कि प्रशासन की नाकामी पर तीखा बयान भी दिया.प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में हर दिन 3 से 4 रेप की घटनाएं हो रही है,लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज तक एक बार भी इस पर बयान देना ज़रूरी नहीं समझा. वो अब होश में नहीं है. उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

पीड़िता के परिजनों को पीके ने दिया ये आश्वासन

पीके ने इस घटना को मानवता को शर्मसार करनेवाला बताया और कहा कि ऐसी घटनाएं यह साबित करती है कि बिहार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है,उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार और पुलिस प्रशासन समय रहते कार्रवाई करता, तो इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकती थी.उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया और कहा कि जन सुराज की टीम इस मामले की कानूनी निगरानी करेगी और ज़रूरत पड़ी तो कोर्ट का भी दरवाज़ा खटखटाएगी.

बयानबाजी से सियासी हलचल तेज

प्रशांत किशोर के इस बयान से बिहार की सियासत में हलचल मच गई है, उन्होंने ना सिर्फ मुख्यमंत्री पर व्यक्तिगत टिप्पणी की, बल्कि पूरी सरकार को "बेहद असंवेदनशील" करार दिया.पीके  ने सवाल उठाया कि अगर मुख्यमंत्री ऐसे मामलों पर चुप रहेंगे, तो फिर जनता किससे उम्मीद करे? उन्होंने कहा कि अब बिहार की जनता को खुद ही बदलाव के लिए आगे आना होगा.सीतामढ़ी ज़िले के नानपुर प्रखंड में कुछ दिन पहले एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी. परिजनों ने पुलिस पर भी समय रहते कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है.मामले में अब तक कुछ आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, लेकिन परिजनों का आरोप है कि अभी तक मुख्य साजिशकर्ता खुले घूम रहे है.

Tags:rape case biharcrime in biharcm nitish kumarprashant kishore jansuraajtrending newsviral newsbiharbihar newsbihar news todaysitamadhisitamadhi newssitamadhi news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.