पटना(PATNA):राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज ईद की नमाज अदा की गई, जहां हजारों की संख्या में लोग जुटे और अमन-चैन की दुआ मांगी.इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही नमाज में शामिल नहीं हुए, लेकिन उनके बेटे निशांत कुमार ने मैदान पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और ईद की शुभकामनाएं दी.
निशांत कुमार ने दी सबको ईद की बधाई
निशांत कुमार के साथ बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहे.दोनों ने नमाज के बाद लोगों से मुलाकात की, गले मिलकर ईद की बधाई दी और भाईचारे का संदेश दिया.इस दौरान वे काफी देर तक गांधी मैदान में मौजूद रहे और आम लोगों से बातचीत करते नजर आए.निशांत कुमार ने कहा कि ईद खुशियों और आपसी सौहार्द का त्योहार है, और इस मौके पर वे सभी प्रदेशवासियों को दिल से बधाई देते है उन्होंने लोगों से प्रेम और एकता बनाए रखने की अपील भी की.
सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम
ईद के इस खास मौके पर गांधी मैदान में सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.साथ ही बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी भी गांधी मैदान पहुंचे उन्होंने कहा कि हम सभी लोग मिलकर ईद मना रहे हैं जिन लोगों का भी पढ़ रहे उसे पर में साथ बनाए तभी यह समाज और तब यह देश बचेगा और हम लोगों के बीच सौहार्द होनी चाहिए.