✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

आज से शुरू हुई नीतीश सरकार की महिलाओं की नई रोजगार योजना, पढ़ें किसे मिलेगा लाभ और क्या है आवेदन की प्रक्रिया

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 11:12:42 PM

पटना(PATNA): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महिलाओं के लिए शुरू की गई रोजगार योजना का शुभारंभ किया. इस योजना के नोडल विभाग ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री ने बताया कि यह महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली एक बड़ी पहल है. मंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन परिवारों में पहले से कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है पति, पत्नी, बेटा या बेटी, उस परिवार को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. इसके अलावा, योजना का लाभ केवल प्रत्येक परिवार की एक महिला को ही मिलेगा.

आज से ही महिलाएं आवेदन कर सकती है

सरकार द्वारा लॉन्च किए गए पोर्टल पर आज से ही महिलाएं आवेदन कर सकती है. आवेदन करने पर लाभार्थी को पहले चरण में 10,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी. इसके बाद 6 महीने बाद रोजगार की जांच की जाएगी और सफल पाए जाने पर महिला को 2 लाख की अतिरिक्त राशि मिलेगी.

जीविका दीदी समूह से जुड़ी महिलाएं भी ले सकती है लाभ

मंत्री ने यह भी बताया कि जो महिलाएं जीविका दीदी समूह से जुड़ी नहीं हैं, वे भी इस योजना का लाभ ले सकेंगी. सरकार का मानना है कि इस योजना से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार का नया अवसर मिलेगा. राज्य सरकार का दावा है कि यह योजना महिलाओं के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगी.

Tags:bihar mahila rojgar yojna 2025bihar sarkar mahila rojgar yojnamahila rojgar yojana biharbihar mahila rojgar yojanamahila rojgar yojana bihar formmahila rojgar yojana bihar 2025cm mahila rojgar yojana bihar formbihar mahila rojgar yojana 2025mahila rojgar yojana bihar detailsbihar mahila rojgar yojana form kaise bharemahila rojgar yojana bihar 2025 applybihar mahila 2.10 lakh rupye rojgar yojna 2025bihar mahila rojgar yojana 2025 formbihar mahila rojgar yojana apply onlineTrending newsViral newsBiharPatnaCm Nitish Kumar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.