✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नितिन नवीन आज भरेंगे राज्यसभा नामांकन, पहले पटना महावीर मंदिर में टेका माथा

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 5, 2026, 12:07:28 PM

पटना : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. नामांकन से पहले उन्होंने अपने परिवार के साथ पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान से आशीर्वाद लिया. मंदिर में पूजा करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि उनकी भगवान में गहरी आस्था है. उन्होंने कहा कि जब भी वे किसी नए कार्य की शुरुआत करते हैं तो प्रभु श्रीराम के भक्त हनुमान जी के दर्शन करने जरूर आते हैं और उनसे आशीर्वाद लेते हैं.

राज्य के विकास और जनता की सेवा को अपनी प्राथमिकता बताया

उन्होंने कहा कि बिहार उनकी जड़ है और वे जहां भी रहेंगे, बिहार को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम करते रहेंगे.उन्होंने राज्य के विकास और जनता की सेवा को अपनी प्राथमिकता बताया. हालांकि इस दौरान जब पत्रकारों ने उनसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित रूप से राज्यसभा जाने के सवाल पर प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की और चुप्पी साध ली. बताया जा रहा है कि आज दोपहर में नितिन नवीन राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रह सकते हैं.

 

Tags:Nitin Naveen Rajya Sabha NominationNitin Naveen files Rajya Sabha nominationNitin Naveen Patna Mahavir Mandir visitBJP President Nitin Naveen Rajya Sabha electionNitin Naveen Bihar Rajya Sabha nominationBJP leader Nitin Naveen newsPatna Mahavir Mandir political visitRajya Sabha elections Bihar 2026Nitin Naveen nomination news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.