✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

निशांत कुमार की बैठकों ने बढ़ाई हलचल, बिहार की राजनीति में नए चेहरे की चर्चा तेज

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 27, 2026, 6:47:28 PM

पटना (BIHAR): बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उनके बेटे निशांत कुमार लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं.

वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा

निशांत कुमार पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं. इसी कड़ी में वे आज जदयू के प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की. बैठक के बाद निशांत कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य अपने पिता की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है. साथ ही पार्टी को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है.

निशांत की बढ़ती सक्रियता से राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा

इधर निशांत की बढ़ती सक्रियता ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा को जन्म दे दिया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या जनता दल यूनाइटेड आने वाले समय में मुख्यमंत्री पद के लिए नया चेहरा सामने ला सकती है. हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक इस तरह की अटकलों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है लेकिन निशांत कुमार की सक्रियता को भविष्य की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है.

फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या नीतीश कुमार के बाद भी बिहार की सत्ता जदयू के पास हीं रहती है या प्रदेश की राजनीति में कोई नया समीकरण बनता है.

Tags:Nishant Kumar Bihar politicsNishant Kumar meetingsBihar political newsNew face in Bihar politicsNitish Kumar son Nishant KumarNishant Kumar political activity in BiharRising political role of Nishant KumarBihar politics latest updates 2026

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.