✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

फुलवारी शरीफ में निशांत कुमार ने बांटी ईद की खुशियां, दी मुबारकबाद

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 21, 2026, 3:33:48 PM

फुलवारीशरीफ : ईद-उल-फितर के पावन मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने फुलवारी शरीफ पहुंचकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी. इस दौरान उन्होंने खानकाह मुजीबिया, इमारत शरिया समेत विभिन्न स्थानों का दौरा किया.

प्रेम और सौहार्द से मनाएं त्योहार

निशांत कुमार ने पूर्व शिया अध्यक्ष अफजल अब्बास और सुन्नी अध्यक्ष मो. इसरदुल्ला के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और ईद की बधाई दी. उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है.

सुख, शांति और समृद्धि की कामना

इस मौके पर निशांत कुमार ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से भी सभी को ईद की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं. उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

Tags:Nishant Kumar Eid Phulwari SharifEid celebration Phulwari Sharif BiharNishant Kumar Eid greetingsPhulwari Sharif Eid newsBihar Eid celebration 2026

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.