✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

निशांत कुमार ने CM सम्राट चौधरी को दी बधाई, कहा मंत्रिमंडल से दूरी लेकिन पार्टी के लिए रहेंगे सक्रिय

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 16, 2026, 3:34:25 PM

पटना (PATNA) : बिहार की राजनीति में एक अहम बयान सामने आया है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जदयू नेता निशांत कुमार ने मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने को लेकर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है.निशांत कुमार ने कहा कि वह बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई देते हैं. साथ ही उन्होंने दोनों उपमुख्यमंत्रियों विजय चौधरी और विजेंद्र यादव को भी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने उम्मीद जताई कि नई सरकार उनके पिता द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगी और अधूरे कार्यों को पूरा करेगी.

बिहार विकास की नई गति हासिल करेगा

मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने के सवाल पर निशांत ने सीधा जवाब देने से परहेज किया लेकिन इतना जरूर कहा कि वह पार्टी और राज्य दोनों के लिए सक्रिय रूप से काम करते रहेंगे. उन्होंने दोहराया कि उनकी प्राथमिकता जदयू को मजबूत करना और संगठन को आगे बढ़ाना है. निशांत कुमार ने यह भी कहा कि उनके पिता ने जो कार्य अधूरे छोड़े हैं उन्हें पूरा करने की दिशा में वह प्रयास करेंगे.उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई गति हासिल करेगा. उन्होंने अंत में कहा कि वह लगातार पार्टी के साथ जुड़े रहेंगे और जरूरत पड़ने पर मार्गदर्शन भी देते रहेंगे, ताकि बिहार के विकास की रफ्तार बनी रहे.

 

Tags:Nishant Kumar statementBihar politics latest newsSamrat Choudhary CM BiharJDU leader Nishant Kumar newsBihar cabinet update 2026Nishant Kumar on cabinet exclusionBihar political developmentsNitish Kumar son Nishant KumarSamrat Choudhary latest newsJDU politics updateBihar CM news todayPolitical news Bihar 2026Nishant Kumar reaction news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.