✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मोतीहारी में दोहराया गया निर्भया कांड! चार युवकों ने नाबालिग के साथ किया गैंगरेप, फिर हत्या कर नदी में फेंका शव

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:10:44 AM

मोतिहारी(MOTIHARI):बिहार के मोतिहारी जिले से इंसानियत को शर्मशार करनेवाली घिनौनी घटना सामने आई है.जहां पुर्वी चंपारण जिला के नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई है.जिसका सड़ा हुआ शव 24 जून को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के फुरशतपुर नदी से बरामद हुआ हैं.मृतिका की पहचान युवती के परिजनों ने 29 जून को कपड़े से की है.जो लगभग एक पखवाड़ा पूर्व घर से गायब हुई थी. युवती की गायब होने के बाद उसकी मां ने नगर थाना में 19 जून को थाना में तीन नामजद सहित दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी और अपनी बेटी के अपहरण करने की बात कही थी. पीड़ित मां ने पुलिस से अपनी बेटी की तलाश की गुहार लगाई थी, लेकिन नाबालिग का शव मिलने के बाद मृतिका की मां ने सामूहिक बालात्कार कर हत्या का आरोप लगाया है.मामले में पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरु कर दी. 

नाबालिग की मां ने थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी की शिकायत 

घटना में प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा मामला मोतीहारी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 का है. पीड़ित का मां बाप  कोल्हुअरवा का रहने वाले है, जो ठेला पर फल और सब्जी बेचते है.विगत 16 जून की रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे नगर थाना क्षेत्र के उनकी 14 वर्ष की नाबालिग लड़की अपने घर से मां से 20 रुपया लेकर घर के समीप कुरकुरे खरीदने की बात बताकर निकली. फिर प्रेमी संग चली गई.काफी खोजबीन के बाद भी जब लड़की का कहीं पता नहीं चला,तो लड़की की मां ने नगर थाना में आवेदन देकर तीन नामजद समेत दो अज्ञात पर अपनी बेटी के लिए अपहरण करने का आरोप लगाते हुए नगर थाना से तलाश करने की गुहार लगाई. यहीं नहीं अपनी लापता बेटी को खोजने के लिए अनुसंधानकर्ता द्वारा खर्च मांगे जाने पर उन्हें चार हजार रुपया भी दिया.साथ हीं वह दंपत्ति अपनी पुत्री की खोज में लगा रहा. इसी दौरान दो दिनों पूर्व मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से एक अज्ञात लड़की का सड़ा हुआ शव बरामद हुआ. जिसकी जानकारी मिलने के बाद पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए रखे लड़की का शव देखकर उनके आंखों के आगे अंधेरा छा गया. मृतका की पहचान उसकी मां ने उसके कपड़े से अपनी बेटी के रुप में की है. 

पढ़ें पीड़िता की मां ने क्या कहा

 मृतका की मां ने बताया कि 16 जून को दरोगा टोला के करीब मेरी बेटी अपने प्रेमी संग बाइक से गई थी.जहां रात्रि समय अपने अपने प्रेमी से बात करने रही थी.रात में एक लड़का और लड़की को बात करते देख स्थानीय लोगों ने उनसे नाम पता पूछा.तो उनदोनों ने कुछ नहीं बताया.उसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को एक दो थप्पड़ मारा.तो दोनों वहां से भाग गए.वही तेज रफ्तार में बाइक से भागने के क्रम में बाइक से गिर गई फिर गिरने के बाद बेटी भागकर एक घर में घुसी गई.जहां से चार युवक जबरन उसको टेम्पू में बैठाकर घर छोड़ने की बात बता ले गये.वही युवती को कुआरीदेवी चौक तरफ सुनसान इलाका ले जाकर सभी ने मिलकर सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जिसकी वजह से बेटी की मौत हो गई. 

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई

 वहीं मौत हो जाने के बाद उसके शव को आरोपितों ने घटना स्थल से करीब 8 किलोमीटर दूर फुरसतपुर नदी में जाकर फेंक दिया तो स्थानीय लोगो की सूचना पर 24 जून को मुफस्सिल थाना पुलिस ने सड़ा गला शव नदी में से बरामद किया गया.मृतका की मां ने नाबालिग की मौत को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की है.साथ हीं डीएनए टेस्ट की भी मांग की है.एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से एक शव बरामद हुआ है.जिसकी पहचान हो गई है.नगर थाना में मृतका के गुमशुदगी की रिपोर्ट उसकी मां ने लिखाई थी.घटना की जांच की जा रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.परिजनों द्वारा लगाये जा रहे आरोपों को लेकर फॉरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं कुछ कहा जा सकता है. 

Tags:Nirbhaya case repeated in MotihariNirbhaya caseNirbhaya case delhiNirbhaya case repeated in biharNirbhaya case repeatedrape caserape case in biharrape case in motiharirape news biharrape news motiharicrime news biharcrime news motiharicrime in biharcrime in motiharibiharbihar newsbihar news todaymotiharimotihari newsmotihari news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.