✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

प्रशांत किशोर पर कसेगा शिंकजा,बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत, जानिए क्या है मामला

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:13:35 AM

पटना(PATNA): आम लोग तो दूर की बात है पर अब तो बिहार में राजनीतिक पार्टियां भी साइबर ठगों से परेशान हो चुकी है. ऐसे में बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है. प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी के नाम से कई फर्जी फेसबुक पेज बनाए गए हैं, जिन पर प्रशांत किशोर के वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं. बीजेपी अध्यक्ष ने दावा किया है कि बिहार बीजेपी के कुल 18 फर्जी अकाउंट बनाए गए हैं, जिसमें 4 फर्जी पेज और 14 फर्जी अकाउंट खोले गए हैं. उन्होंने कहा कि इन पेजों के माध्यम से जनता को गुमराह किया जा रहा है और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कि जा रही है. साथ ही राजनीति में जहां ईमानदारी कि बात कि जाती है, वहाँ यह लोग प्रोपेगैंडा के तहत साजिश कर रहे हैं. दिलीप जायसवाल ने यह भी कहा कि प्रशांत किशोर ने गांधी मैदान में आयोजित एक जनसभा में 10 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का दावा किया था, लेकिन वास्तविक उपस्थिति 10 हजार से भी कम रही. वहीं अब वह भाजपा के पेज पर जिस तरह से अपने वीडियोज़ डाल आहे उससे ऐसा लगता है की उनका अपना पेज फेल हो चुका है. साथ ही दिलीप जायसवाल ने बताया कि मामले को लेकर उन्होंने साइबर सेल और साइबर एसपी को भी लिखित शिकायत दी गई है.

Tags:bihar latest newsbihar newsbihar election 2025bjpcm nitish kumarjan suraj party

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.