✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सोन नदी में डूबने से एनडीआरएफ के एक जवान की मौत, ट्रेनिंग के दौरान हुआ हादसा

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:23:30 AM

पटना(PATNA): बिहार के बिहटा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां बिहटा थानाक्षेत्र के परेव सोन नदी में एनडीआरएफ की ट्रेनिंग के दौरान एनडीआरएफ के जवान की डूबने से मौत हो गई है, मृतक एनडीआरएफ जवान की पहचान पंजाब के गुरदासपुर जिला के उमरपुर कलन गांव निवासी स्व. मोहिंदर पाल का 40 वर्षीय पुत्र जगन सिंह के रूप में हुई है.

प्रशिक्षण के दौरान डूबने से हुई मौत

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर एनडीआरएफ के अधिकारी एवं स्थानीय पुलिस की टीम पहुंची फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. बताया जाता है कि लगातार इस तरह की ट्रेनिंग एनडीआरएफ की तरफ से चलती रहती है और इसमें डूबने वाला जवान जगन सिंह काफी अच्छा तैराक भी था. अधिकारियों ने बताया की शव को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा. फिलहालकी प्रक्रिया में पुलिस और एनडीआरएफ लगा है. बिहटा थाना के एएसआई ब्रजेश सिंह ने बताया की सोन नदी में प्रशिक्षण के दौरान डूबने के बाद सहकर्मियों ने बिहटा पीएचसी लाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. 

Tags:bihar newsNDRF JAWANdied due to drowningbihar son river

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.