✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार : 20 सालों से फरार इनामी नक्सली शेख अख्तर गिरफ्तार, जानिए कैसे मिली पुलिस को सफलता

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:57:13 PM

रोहतास(ROHTAS): जिला पुलिस ने उत्तर प्रदेश सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र से 20 वर्षों से फरार चल रहे 50 हज़ार का इनामी कुख्यात नक्सली शेख अख्तर को रोहतास पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि इस मामले की जानकारी रोहतास पुलिस मुख्यालय डेहरी स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रोहतास एसपी आशीष भारती ने दी.

कई क्षेत्र में सक्रिय था शेख अख्तर

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र पुलिस के आपसी समन्वय और सहयोग से अनपरा थाना क्षेत्र से कुख्यात नक्सली शेख अख्तर को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार कुख्यात नक्सली शेख अख्तर 20 वर्षों से फरार चल रहा था, जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. गिरफ्तार नक्सली रोहतास जिले के नौहट्टा थाना अंतर्गत नौडीहा गांव का रहने वाला है. गिरफ्तार कुख्यात नक्सली पिछले 20 वर्षों से फरार चल रहा था. ये रोहतास, औरंगाबाद और कैमूर पहाड़ी पर नक्सली घटनाओं को अंजाम देने में सक्रिय भूमिका निभाता था.

विशेष टीम का गठन कर किया गया गिरफ्तार

बता दें कि गिरफ्तार नक्सली पुलिस पर हमला करने लेवी वसूलने और पुलिस के विरुद्ध सूचना आकलन करने सहित कई नक्सली घटनाओं को अंजाम देने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इसकी गिरफ्तारी के लिए रोहतास एसपी आशीष भारती के निर्देश पर नौहट्टा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था. गठित विशेष टीम के द्वारा इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. इसी दौरान रोहतास पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कुख्यात नक्सली शेख अख्तर उत्तर प्रदेश के अनपरा थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है. इसके बाद रोहतास पुलिस की गठित विशेष टीम ने कुख्यात नक्सली शेख अख्तर को उत्तर प्रदेश के अनपरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार नक्सली ने स्वीकारी अपनी संलिप्तता

वहीं, गिरफ्तार कुख्यात नक्सली कई नक्सली कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. रोहतास एसपी आशीष भारती ने बताया कि गिरफ्तार कुख्यात नक्सली शेख अख्तर की गिरफ्तारी से रोहतास जिले में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने में रोहतास पुलिस को काफी सहूलियत मिलेगी.

 

 

Tags:रोहतास न्यूजरोहतास पुलिसबिहार पुलिसबिहार न्यूजरोहतास में नक्सली हमलानक्सली शेख अख्तरbihar newsrohtas policerohtas newsbihar latest newsbihar crimecrime in biharcrime in rohtas

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.