✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नवादा : कर्ज की प्रताड़ना से परेशान एक ही परिवार के छह लोगों ने खाया जहर, पांच की मौत

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:32:36 AM

नवादा(NAWADA): नवादा जिले में कर्ज वसूली की प्रताड़ना से परेशान होकर एक ही परिवार के छह  सदस्यों ने जहर खा लिया. सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई. स्थानीय लोगों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान ही पांच लोगों की मौत हो गई. 

यह है पूरा मामला 

मामला नवादा के नगर थाना इलाके का है जहां उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ही परिवार के 6 लोगों के जहर खाने का मामला सामने आया. बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया मोहल्ले के निवासी केदार लाल गुप्ता ने अपनी पत्नी और चार बच्चें समेत एक मजार में जाकर जहर खा लिया. पीड़ित केदार लाल गुप्ता अपने परिवार के साथ न्यू एरिया मोहल्ले के कपासी कोठी में पिछले 20 वर्षों से किराए पर रहते थे. इनका पैतृक गांव रजौली थाना क्षेत्र के अम्बा में बताया जाता है.  नवादा में किराए के मकान में रह कर शहर में फल की दुकान चला कर जीवनयापन करते थे. 
जानकारी मिल रही है कि गुप्ता परिवार कर्ज से परेशान था. आए दिन कर्ज वसूली के लिए उनसे अभद्रता की जा रही थी. वहीं इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहर खाने वालों में केदार लाल गुप्ता, उनकी पत्नी, 20 वर्षीय गुड़िया कुमारी ,18 वर्षीय साक्षी कुमारी , 17 वर्षीय प्रिंस कुमार ,19 वर्षीय शवनम कुमारी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान ही इनमें 5 की मौत हो गई जबकि एक को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है. 

Tags:biharbihar newsnawada news updatefive people died after consuming poison in nawada

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.