✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

BSEB 12th Result: कला संकाय में चमकी नसरीन, इंटर परीक्षा में राज्य में पांचवां स्थान

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 23, 2026, 5:17:02 PM

बगहा (BAGAHA) : सोमवार को जैसे ही इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ बगहा दो प्रखंड के एक परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. राजकीय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बरवल की छात्रा नसरीन परवीन ने कला संकाय में 477 अंक हासिल कर बिहार में पांचवां स्थान प्राप्त किया है.

परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया

नसरीन की इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे इलाके में खुशी का माहौल है. परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया.गांव और स्कूल में भी जश्न जैसा माहौल देखा गया.

 माता-पिता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय

छात्रा नसरीन परवीन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है. उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल हुआ है. विद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्रा की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि नसरीन शुरू से ही मेधावी रही है और उसकी मेहनत का ही यह परिणाम है.

Tags:Nasreen Parveen Bihar Board TopperBihar Board Inter Result 2026Arts Stream Topper BiharBihar Board 12th Topper List 2026Nasreen Parveen Rank 5 BiharBarwal School Topper NasreenBagaha Bihar Topper News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.