नालंदा : बिहार में आज से इंटर की परीक्षा शुरू हुई है. नालंदा जिले के किसान कॉलेज में परीक्षा के पहले दिन ट्रैफिक जाम के कारण कुछ छात्राएं 5 मिनट लेट से पहुंचे जिन्हें परीक्षा केंद्र पर जाने से रोक दिया गया. उसके बाद छात्रा दीवार के ऊपर चढ़कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर गई. छात्रा के परिवार का कहना है परीक्षा केंद्र पर 9 बजे तक पहुचना था. जाम के कारण 8 से 10 छात्रा 9 बजकर 5 मिनट में पहुची तो प्रवेश नही करने दिया गया. यही कारण है कि कुछ छात्रा दीवार फांद कर परीक्षा में प्रवेश की है.
दीवार फांदकर परीक्षा में शामिल छात्रा का वीडियो वायरल, बिहार में आज से शुरु हुई है इंटर की परीक्षा
BY - Rajnish SinhaPublished at: 02 Feb 2026 11:05 AM (IST)
