✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नालंदा: एटीएम का क्लोन बनाकर लाखों रुपये की करता था निकासी, 3 साइबर ठग को 108 एटीएम के साथ पुलिस ने दबोचा 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 2:23:07 PM

नालंदा(NALANDA): नालंदा में पुलिस ने एक बड़े साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है और इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसके पास से 108 एटीएम कार्ड और एटीएम क्लोन बनाने का मशीन भी बरामद किया है. बता दें कि इन दिनों साइबर अपराधी द्वारा एटीएम के अंदर अपना टोल फ्री नंबर चिपका दिया जाता है ताकि किसी भी व्यक्ति के साथ एटीएम के अंदर कोई परेशानी हो तो उसी नंबर पर फोन कर सहायता ले सकता है. कुछ ऐसा ही मामला बिहार शरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र के अस्पताल चौराहा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में हुआ जहां बिजली विभाग के स्टाफ राजकुमार 16 फरवरी को एटीएम के अंदर पैसा निकासी के लिए पहुंचा और जैसे ही अपना एटीएम मशीन में डाला तो एटीएम उसी में फस गया. इसके बाद उसने  दिए गए टोल फ्री नंबर पर कॉल किया. जिसके बाद उस नंबर से तीन से चार बार पिन कोड डालने की बात कही और इसके बाद भी एटीएम नहीं निकल पाया. जिसके कारण वह वापस लौट गया और थोड़ी ही देर बाद उसके खाते से डेढ़ लाख की निकासी हो गई. फिर पीड़ित राजकुमार ने इस संबंध में लहरी थाना में मामला दर्ज कराया. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले का वैज्ञानिक अनुसंधान किया और पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर नवादा जिले के नारदीगंज थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी किया. जहां से गौरव कुमार ,सोनू कुमार और चंदन कुमार को गिरफ्तार किया. इन लोगों के पास से अलग-अलग बैंक के 108 एटीएम कार्ड ,एटीएम क्लोन बनाने का मशीन बरामद किया गया है. डीएसपी शिवली नोमानी ने बताया कि यह लोग एटीएम कार्ड के मशीन में फेविकोल डाल देते हैं ताकि उसका एटीएम फंस जाए और उसका सारा डिटेल फेविकोल में चिपक जाए. उसी के माध्यम से ये लोग क्लोन बना लेता था और पिन कोड तो पहले ही पता लग जाता था. जिसके बाद मोटी रकम की निकासी करता था. मगर पुलिस की सक्रियता के कारण आज ये गिरोह पकड़ा गया है. 

Tags:biharnalandacyber criminalpolice arrested 3 cyber thugs with 108 ATMs

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.