✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नालंदा : वकील और सिपाही के बीच हाथापाई, जमकर चले लात घूसे, VIDEO वायरल

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:19:41 AM

नालंदा (NALANDA) :  बिहारशरीफ सदर अस्पताल कैंपस में एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. जहां एक वकील और एक सिपाही अस्पताल के अंदर ही एक दूसरे से भिड़ गए. इस दौरान अफरा तफरी मच गया. दोनों के बीच की आपसी लड़ाई इस कदर बढ़ गई कि बात लात-घूसे तक पहुंच गई. लड़ाई को बढ़ता  देख अस्पताल में तैनात गार्ड द्वारा बीच बचाव कर मामला को शांत कराया गया. वहां मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया.

क्या है पूरा मामला

नूरसराय थाना क्षेत्र के अंधना गांव से एक नाबालिग को उत्पाद विभाग की टीम द्वारा पकड़ा गया और उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था, जहां जितेंद्र कुमार अधिवक्ता भी पहुंचा और बालक से घटना की जानकारी ली.  वही वकील का कहना हैंकि इसी दौरान उत्पाद विभाग के सिपाही प्रमोद कुमार ने वकील को धमकाते हुए उसकी तस्वीर खीचने लगा. जिसके बाद अधिवक्ता ने जब फोटो डिलीट करने को कहा तो दोनो में इस बात को लेकर विवाद हुआ और मारपीट की नौबत आ गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद उत्पाद विभाग के दरोगा पहुंचे और अधिवक्त्ता और सिपाही दोनों को अपने साथ ले गए.  

 

Tags:NalandalawyerconstableBIHARBIHARLATESTNEWSBIHARUPDATEBIHARNEWSTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.