नालंदा(NALANDA):बिहार में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद अब हालत धीरे धीरे सामान्य हो रहे हैं. पुलिस अब किसी तरह की भी चूक करना नहीं चाह रही है. यही कारण है कि जुमे की नमाज़ के मद्देनजर सभी संवेदनशील इलाकों में नमाज़ के दौरान ड्रोन कैमरा से निगरानी की गई. इस दौरान पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील दिखा. विभिन्न मस्जिदों पर DM और एसपी गश्ती कर खुद पूरे मामले पर नजर बनाए हुए थे. जुमे की नमाज़ को लेकर मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्ध लोगों के साथ नमाज़ के पूर्व बैठक किया था. इसी का नतीजा है कि पूरी शांति के साथ नमाज़ अदा की गई. नालंदा के मस्जिद में पूरे नमाज़ के दौरान ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई. जिले के सभी मस्जिद पर पुलिस अधिकारी के साथ मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया था.
DM शशांक सुभांकर ने क्या कहा
DM शशांक सुभांकर ने बताया कि पूरे इलाके में शांति कायम है. जिले में कही भी किसी तरह के हंगामे या किसी तरह के कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने बताया कि जिले के लोगों ने शांति का पैगाम दिया है. जिस तेजी के साथ हम पूरी तरह से शांति कायम रखने में कामयाब हुए है. यह यहां के स्थानीय लोगों के कारण ही हुआ है. उन्होंने कहा कि रमजान का पवित्र माह चल रहा है. इसे देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है.