✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नालंदा : रंगदारी नहीं देने पर रेस्टोरेंट संचालक की पिटाई, तोड़फोड़ के बाद 1 लाख रुपये की लूट

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:10:57 PM

नालंदा(NALANDA): नालन्दा में बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर रेस्टोरेंट्स संचालक को लाठी डंडे और रॉड से मारकर अधमरा कर दिया. मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कारगिल चौक के समीप का है. पीड़ित मिर्ची रेस्टोरेंट के मालिक प्रशान्त प्रकाश है. 

10 हजार रुपया प्रति महीना रंगदारी की मांग

घटना के संदर्भ में पीड़ित ने बताया कि बीती शाम वह अपने रेस्टोरेंट में बैठे हुए थे. तभी दो दर्जन से अधिक बदमाश रेस्टोरेंट में आ धमके और 10 हजार रुपया प्रति महीना रंगदारी की मांग करने लगे. जब उनके द्वारा रंगदारी देने से मना किया गया तो बदमाश हरवे हथियार और रॉड लेकर उन पर टूट पड़ा.  इसके बाद मारपीट करते हुए काउंटर में रखे 85 हजार के अलावे पर्स से 16500 की लूट कर ली. बीच-बचाव करने आया स्टाफ को भी बदमाशों ने मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. रेस्टोरेंट के  फर्नीचर,फ्रिज और दरवाजे को भी तोड़ दिया. बदमाश तब तक मारते रहे जब तक वह बेहोश नहीं हो गए. 

4 नामजद और 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन प्राप्त

स्थानीय लोगों की माने तो इन दिनों बदमाशों का एक गिरोह कारगिल चौक और आसपास के इलाकों में जबरदस्ती दुकानदारों और रेस्टोरेंट संचालकों से वसूली का काम करते हैं नहीं देने पर उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता है. इस संदर्भ में दीपनगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि 4 नामजद और 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन प्राप्त हुआ है.  प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है. 

Tags:bihar newsnalanda news updaterestaurant operator beaten in nalandalooted one lakh in nalanda

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.