✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नालंदा पुलिस ने दो हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:16:39 AM

नालंदा (NALANDA): नालंदा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. पुलिस ने बिहार थाना क्षेत्र के गढपर मोहल्ले में छापेमारी कर 2203 जिंदा कारतूस दो पिस्टल और एक मैगजीन के साथ दो हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है.

टीम गठित कर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पावापुरी  पुलिस को सूचना मिली थी कुछ लोग हथियार की तस्करी करने के लिए आ रहे हैं जिसके बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. टीम द्वारा शुभ शरण मंदिर के पास पहुंचकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी बिच मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ती पुलिस को देखकर वह से भागने लगा. इस दौरान धीरज कुमार नामक युवक को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी के पास एक पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया.

भारी मात्रा में हथियार किया गया बरामद

फिलहाल पकड़ा गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है. नवीन कुमार और राकेश कुमार द्वारा हथियार की सप्लाई की बात स्वीकार किया. इसके बाद आरोपी द्वारा बताए गए ठिकाना पर छापेमारी की गई है. जहां से राकेश कुमार के घर से 2203 जिंदा कारतूस एक पिस्टल और एक मैगजीन को बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है. राकेश कुमार बिहारशरीफ के गढ़पर पर मोहल्ले का रहने वाला है. वहीं धीरज कुमार पावापुरी ओपी क्षेत्र के घोषरामा गांव का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार दोनो का पूर्व से अपराधिक इतिहास भी है.

Tags:Nalanda policegot big successtwo arms smugglers arrestedhuge amount of arms recovered

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.