✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नालंदा : दहेज की खातिर नवविवाहिता की हत्या, शव को खेत में किया दफन, पति समेत 6 पर मामला दर्ज

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:52:08 AM

नालंदा(NALANDA): देश भर में ना जाने कितनी ही महिला ऐसी हैं जिनकी जिंदगी दहेज के नाम पर बद से बत्तर बना दी जाती है. ऐसा ही एक मामला नालंदा जिले से सामने आया है जहां एक नवविवाहिता को दहेज के लोभ में बलि चढ़ा दी गई.  नालंदा में दहेज की खातिर नवविवाहिता की गला दबाकर  हत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस मंगलवार देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर आई. मामला कल्याण बीघा ओपी क्षेत्र के कोलामा गांव का है. मृतका प्रमोद कुमार की 20 वर्षीया पत्नी स्वीटी कुमारी है. घटना के संदर्भ में स्वीटी के मायके वाले थरथरी थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव निवासी वृजन्दन प्रसाद ने बताया कि उन्हें बेटी के ससुराल के पड़ोसियों से मंगलवार को यह सूचना मिली की उनकी बेटी की हत्या कर शव को गांव के हरदिया खंधा में दफन कर दिया गया है. जिसके बाद वे लोग अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे जहां पुलिस की मदद से गांव के खंधा से मिट्टी के अंदर दफन स्वीटी के शव को बाहर निकाला गया.   

मृतका के मायके वालों ने दर्ज कराया मामला 

मायके वाले ने मोटरसाइकिल की खातिर विवाहिता की गला दबा हत्या कर देने का आरोप लगा रहे हैं. वर्ष 2022 के मई महीने में मनोहर प्रसाद की पुत्री स्वीटी कुमारी की शादी दिनेश प्रसाद के पुत्र प्रमोद कुमार से हुई थी. घटना के संदर्भ में कल्याण बीघा ओपी प्रभारी चंद्रमौली वर्मा ने बताया कि पति समेत 6 लोगों के खिलाफ मृतका के मायके वालों ने दहेज की खातिर गला दबा हत्याकर शव को दफन करने का मामला दर्ज कराया है. फिलहाल पूरा ससुराली परिवार घर छोड़कर फरार है. जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है एवं पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है. 

Tags:bihar newsNalandaMurder of newly married woman for dowrydowry case in nalanda

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.