नालंदा(NALANDA):बिहार के नालंदा जिले से एक कलयुगी बेटे की खौफनाक करतूत सामने आई है जहां छोटे से विवाद में बेटे ने बाप की हत्या कर दी.बताया जा रहा है कि बंटवारे को लेकर बेटा अपने पिता से काफी ज्यादा खुन्नस में था जिसकी वजह से उसने गोली मार कर अपने बाप को मौत के घाट उतार दिया.
पढ़े पूरा मामला
आपको बता दें कि ये दिल दहला देने वाला पूरा मामला नालंदा जिले के भागनबीघा ओपी क्षेत्र के तूफान गंज गांव का है.जहां बुधवार की दोपहर बेटे ने पिता को गोली मारकर हत्या कर दिया.मृतक तूफ़ांगंज निवासी स्वर्गीय धर्म सिंह का 48 वर्षय पुत्र बचु पासवान है. मृतक के भाई ने बताया की बड़ा बेटा पवन पासवान बाहर में रहता था आज घर आया और और पिता के सीने के पास गोली मार दिया.
पढ़े मामले पर पुलिस ने क्या कहा
घटना की जानकारी मिलते ही भागन बीघा की पुलिस बचु पासवान को मॉडल अस्पताल लाया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.मृत घोषित किये जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया परिवार के लोगो का रो रोकर बुरा हाल है.बताया जाता जाता है कि बड़ा बेटा घर के बंटबारे से संतुष्ट नही था यही यही कारण गोली मारकर हत्या कर दी है. सदर डीएसपी 2 संजय जैसबाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम पहुची है और मामले की जांच की जारही है.