☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नालंदा : मैट्रिक एग्जाम के दौरान गेट फांदकर परीक्षा सेंटर में प्रवेश की छात्रा ,वीडियो हुआ वायरल

नालंदा(NALANDA): नालंदा में फिर एक बार मैट्रिक परीक्षा के दौरान गेट पर चढ़कर परीक्षा सेंटर पर जाने का  छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो बिहार शरीफ के किसान कॉलेज का बताया जा रहा है. इस वीडियो में वहां खड़े मौजूद लोग पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के भी नारे लगा रहे हैं. बता दें कि आज से मैट्रिक की परीक्षा शुरू हुई है और जिला प्रशासन द्वारा सभी लोगों को सख्त हिदायत दिया गया था की समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वाले छात्रों को ही प्रवेश दिया जाएगा और समय अवधि खत्म होने के बाद आने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा. मगर बिहार शरीफ किसान कॉलेज में लेट से पहुंची एक छात्रा गेट से छलांग लगाकर परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश कर गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस मामले में नालंदा के कोई प्रशासन कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं. बताते चलें कि इंटर परीक्षा के दौरान भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला था. लेट से पहुंचने वाले परीक्षार्थी गेट पर थे जिसके बाद काफी हंगामा भी हुआ था और काफी संख्या में छात्रों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी. इस वीडियो के वायरल होने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. 

Published at:14 Feb 2023 03:46 PM (IST)
Tags:biharnalandahe girl student entered the examination center by jumping the gateviral video
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.