✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नालंदा : थाना में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजन ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:32:54 PM

नालंदा(NALANDA): बड़ी खबर नालंदा से है. जहां तेलहाड़ा थाना में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. आत्महत्या किए जाने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. बताया जाता है कि तेलहाड़ा थाना क्षेत्र के कोरबा गांव निवासी उदी यादव के पुत्र पहलू यादव को पुलिस ने मर्डर केस में पूछताछ के लिए 5 दिन पूर्व थाना लाया गया था और उसे कंप्यूटर रूम में रखा गया था. बीती रात उसने कंप्यूटर का तार निकालकर खिड़की में फंदा लगाकर फांसी लगा आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीओ डीएसपी सहित कई अधिकारी थाना पहुंचे हैं और पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. फिलहाल थाना के सीसीटीवी में यह तय हुआ है कि बबलू यादव कंप्यूटर का तार निकालकर गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया है.  फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है. परिवार वालों का आरोप है की पुलिस ने पीट पीटकर हत्या कर दी है. 

Tags:biharnalandaA person committed suicide by hanging himself in the police station

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.