✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के दोस्त के साथ संबंध बनाने से किया मना तो बॉयफ्रेंड कर बैठा ऐसा कांड कि दहल गये लोग

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 3, 2026, 11:18:26 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):कभी-कभी हमारे सामने ऐसी-ऐसी घटनाएँ सामने आती है जिसे सुनने मात्र से ही हमारा कलेजा हिल जाता है. एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है.जहां एक प्रेमी की हैवानियत ने सभी लोगों को हैरान कर दिया है.बताया जा रहा है कि इस कलयुगी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को अपने दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया, जब प्रेमिका ने ऐसा करने से इंकार किया तो प्रेमी ने कुछ ऐसा कांड कर दिया जिससे पूरा इलाका दहल गया.

पढ़े कहां का है दिल दहला देने वाला मामला

आपको बता दें कि यह पूरा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र का है जहां एक प्रेमी ने अपने प्रेमिका पर दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा प्रेमिका अकबका गई उसे समझ में नहीं आ रहा था कि उसका प्रेमी क्या कह रहा है, उसके बाद जब दोबारा से यह बात कहीं गई तो और ज्यादा परेशान हो गई और उसने सभी को बता देने की धमकी दी.तभी प्रेमी ने इसके डर में आकर दुपट्टे से गला घोट दिया.

फ़ोन देने के बहाने घर पर बुलाया था प्रेमी

मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमी ने मोबाइल देने के बहाने प्रेमिका को अपने घर बुलाया था, जो सकरा थाना इलाके के बीच चावर में है. वहीं से उसकी अर्धनग्न  लाश बरामद हुई है.बताया जा रहा है लड़की इंटर की छात्रा थी.फ़िलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है. गिरफ़्तार आरोपियों में किशन कुमार उर्फ़ कृष्णा और पिंकू कुमार पिंटू कुमार शामिल है.पुलिस की पुछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की है.पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कपड़ा, मोबाइल बाइक और साइकिल भी बरामद कर ली है.

पढ़े मामले पर पुलिस ने क्या कहा

मामले पर जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि प्रेमी ने लड़की को अपने घर मोबाइल देने के लिए बुलाया था.इस दौरान प्रेमी ने छात्र से अपने दोस्त के साथ गलत संबंध बनाने के लिए कहा, जब वह नहीं मानी तो उसे चौर में ले गए जहां उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की.प्रेमी युवती के साथ जबरदस्ती करने लगा वही उसके साथ उसका दोस्त भी ल्यूटी के साथ गलत काम कर रहा था जब युवति ने विरोध जताया तो दोनों ने मिलकर युवती का  गला घोट दिया.

Tags:Crime news biharLove affairKiller boyfriend of biharKiller love storyCrime news mujaffarpur todayCrime news mujffarpurTrending newsViral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.