✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मुजफ्फरपुर : प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, शव को सड़क पर रख लोगों ने किया प्रदर्शन 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 2:12:50 AM

मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR):  मुजफ्फरपुर में दोस्त के साथ प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की छठ घाट के पीछे पीट  पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. उसे ईट पत्थरों से कूचा गया. इसमें प्रेमी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि, उसके साथी की भी बांधकर पिटाई की गई है. उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. 

इसी मामले को लेकर आज यानि सोमवार को शव के साथ ब्रहमपुरा के मेहदी हसन चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया. इसके बाद नगर डीएसपी समेत कई थाने की पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंची. उन्होंने उग्र लोगों को समझाकर शांत कराया और आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ. फिर शव को हटाया गया. 

ये है पूरा मामला 

बता दें कि मृतक मेहंदी हसन रोड के हजम टोली निवासी 19 वर्षीय निहाल उर्फ अयान था. वह अपनी प्रेमिका से मिलने छठ घाट पर पहुंचा था. इसी बीच प्रेमिका के घर वालों ने छेड़खानी का आरोप लगाकर प्रेमी को पकड़ लिया. फिर वहां मौजूद भीड़ ने युवक को घेरकर बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी. घटना कांटी थाना इलाके के महरथा गांव में छठ घाट की है. घटना की सूचना पर पहुंची कांटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए skmch भेज दिया है. परिजनों ने बताया कि  4 साल से अयान व युवती में प्रेम प्रसंग था. दोनों दो साल पहले घर से भाग गए थे. इसको लेकर केस भी दर्ज हुआ था और प्रेमिका के अपहरण के आरोप में वह जेल गया था. रविवार को छठ की संध्या पर अर्घ्य चढ़ाने के दौरान ब्रह्मपुरा से अयान अपनी प्रेमिका से मिलने महरथा गांव स्थित घाट पर पहुंच गया. इस दौरान उसे लड़की के परिजन ने देख लिया. उन्होंने छेड़खानी के आरोप में युवक को खदेड़ना शुरू कर दिया. छठ घाट पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने उसकी पिटाई कर दी. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है. 

 

 

Tags:bihar newsmuzaffarpur newspremi pitai in muzaffarpur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.