✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Mujaffarpur News: कुख्यात तस्कर मनोज साह और पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल, पढ़ें मामले पर सिटी एसपी ने क्या कहा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 7:44:07 AM

मुजफ्फरपुर(MUJAFFARPUR): बिहार के मुजफ्फरपुर में बुधवार को पुलिस ने जिला के कुख्यात स्मैक तस्कर मनोज साह की गिरफ्तारी की थी. पूछताछ के दौरान मनोज ने अपने अन्य साथियों की जानकारी दी थी.मनोज के बताए जगह पर पुलिस छापेमारी करने गई, तो इस दौरान मनोज साह  पुलिस पदाधिकारी का पिस्टल लेकर भागने लगा, जिसके बाद  पुलिस द्वारा भी  फायरिंग की  गई. क्रॉस फायरिंग में  मनोज शाह के पैर में  दो गोली लगी है जिसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने मनोज साह के पैरों में मारी दो गोली

सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि रात कि हमलोग शहर के सबसे बड़े और मुख्य स्मैक तस्कर मनोज साह को गिरफ्तार किया था. मनोज से पूछताछ के आधार पर अशोक साह नाम के अपराधी के घर छापेमारी किये और अशोक को गिरफ्तार किया. अशोक के घर से काफी मात्रा में मादक पदार्थ और सोने चांदी के जेवरात मिले हैं. वापसी के क्रम में मनोज साह हमारे एक अधिकारी का पिस्टल झपटकर भागने लगा.दोनों तरफ से क्रॉस फायरिंग में मनोज के पैर में दो गोली लगी है.

पढ़ें मामले पर सिटी एसपी ने क्या कहा

सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने जानकारी देते हुए कहा कि मनोज साह एक अपराधी है, जो मुजफ्फरपुर जिले में गांजा स्मैक का मुख्य तस्कर यही था.जिसकी गिरफ्तारी रात में हुई थी और इसके बयान के आधार पर दूसरे तस्कर अशोक शाह के घर पर भी पुलिस छापेमारी कर थाना लौट रही थी, इसी दरम्यान मनोज साह हमारे पदाधिकारी का पिस्टल निकाल कर भागने लगा उसी क्रम में यह घटना हुई.

Tags:encounterencounter in biharencounter in mujaffarpursmuggler Manoj Sahsmuggler Manoj Sah biharsmuggler Manoj Sah mujaffarpurtrending newsmujaffarpur sspbiharbihar newsbihar news todaymujaffarpurmujaffarpur newsmujaffarpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.