☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मुजफ्फरपुर : छह किलोमीटर तक लोगों को कुचलता गया शराबी ड्राइवर, दो की मौत, 12 घायल

मुजफ्फरपुर : छह किलोमीटर तक लोगों को कुचलता गया शराबी ड्राइवर, दो की मौत, 12 घायल

मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR): जिले में एक मैजिक वाहन के ड्राइवर ने नशे में 6 किलोमीटर तक कई लोगों को कुचल दिया. इसमें 2 की मौत हो गई. 12 घायल हैं. बताया जा रहा है कि ड्राइवर गाड़ी लेकर मुजफ्फरपुर से शिवहर जा रहा था. नशे में होने के कारण नेउरा में उसने सड़क किनारे खड़े राहगीर को ठोकर मार दी. इसके बाद एक बाइक सवार उसका पीछा करने लगा. पकड़े जाने के डर से उसने 6 किलोमीटर तक गाड़ी दौड़ा दी. इस बीच जो भी उसके सामने आया, वो उसे उड़ाते चला गया.

कई लोगों को कुचलने के बाद गंजबाजार चौराहा पर ऑटो में ठोकर मारने के बाद गाड़ी पलट गई. हादसे में 30 वर्षीय संजय और 75 वर्षीय देवकी राय की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए. पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. चालक पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन का है. ब्रेथ एनेलाइजर जांच में उसमें अल्कोहल होने की पुष्टि हुई है.

ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

बताया जा रहा है कि रविवार को सबसे पहले मैजिक वाहन ने नेउरा में सड़क किनारे खड़े राहगीर को ठोकर मारी. शोर सुनते ही पकड़े जाने के डर से तेज रफ्तार में भागते हुए खेमाईपट्टी बाजार पर भी राहगीर को ठोकर मारकर तेजी से भागने लगा. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस बीच में प्रखंड मुख्यालय पहुंचती, उसके पहले ही चालक ने बहबलबाजार से ही ब्रांच रोड पकड़ लिया और प्रखंड मुख्यालय के पीछे से होते हुए माणिकपुर पंचायत सरकार भवन वाले रोड में पहुंचा.

गाड़ी को अनबैलेंस देख ग्रामीण कुर्सी-बेंच रखकर सड़क जाम करने लगे. ड्राइवर बेंच को तोड़ते हुए माणिकपुर के गौरीशंकर सहनी के पुत्र संजय कुमार को ठोकर मारते हुए फिर शिवहर जाने वाले मुख्य मार्ग पर निकल गया. गंजबाजार मेन चौराहा से पहले ही दो तीन लोगों को ठोकर मारते हुए ऑटो से सीधी टक्कर हो गई और मैजिक वाहन सड़क किनारे पलट गया. ऑटो पर सवार दो लोगों को चोटें आई. सीधी टक्कर से मैजिक और ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया.

इलाज के दौरान दो की हुई मौत

गांव से दूध इकठ्ठा कर दुकान में पहुंचाने जा रहे महदेइयां गांव के 75 वर्षीय बुजुर्ग पूर्व पंसस रामशोभा राय के चाचा देवकी राय के दोनों हाथ टूट गए. कान के नजदीक जबरदस्त चोटें आई तथा जांच में ब्रेन हेमरेज का पता चला. पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया. प्राथमिक चिकित्सा के बाद बहबलबाजार के अशोक प्रसाद, महदेइयां के दिलीप कुमार व देवकी राय को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान देवकी राय की मौत हो गई. उधर, जख्मी संजय की भी इलाज के दौरान मौत हो गई. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मैजिक का चालक नशे में होने के कारण घटना को अंजाम दिया. उसे गिरफ्तार कर मैजिक तथा ऑटो को जब्त कर लिया गया है.

Published at:07 Nov 2022 05:42 PM (IST)
Tags:muzaffarpurroad accidentmuzaffarpur accidentmuzaffarpur road accidentaccidentroad accident in muzaffarpurmuzaffarpur newsmuzaffarpur biharmuzaffarpur accident news todaybihar road accidentmuzaffarpur road accident newsmuzaffarpur road accident videomuzaffarpur road accident updatemuzaffarpur road accident video updateaccident in muzaffarpurpickup accident muzaffarpursharabi driver accident
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.