✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मुजफ्फरपुर: अपराधियों ने लूटपाट के दौरान किराना दुकानदार सहित तीन को मारी गोली, रुपये लूट हुए फरार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:37:49 AM

मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR): बिहार में इन दिनों हत्या, लूट की घटनाएं काफ़ी बढ़ गई है. इसी कड़ी में शनिवार की देर शाम अपराधियों ने एक किराना दुकानदार सहित तीन को गोली मार कर घायल कर दिया. उसके बाद नकद रुपयों को भी लूट लिया.  घटना के बाद घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए एसकेएमसीएच पहुंचाया गया. जहां से परिजनों ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बैरिया स्थित मां जानकी अस्पताल भेज दिया. घायल दुकानदार की पहचान मीनापुर थाना क्षेत्र के नेउरा बाजार स्थित नंदलाल साह के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घायलों से पूछताछ कर मामले की अनुसंधान में जुट गयी है.

यह है पूरा मामला 

आपको बता दे कि मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के नेउरा बाजार स्थित नंदलाल साह के किराना दुकान में लूट पाट के दौरान तीन लोगों को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी.  बताया जा रहा है कि नंदलाल साह और उनके पुत्र निरज अपने दुकान पर बैठे थे. इसी दौरान दो बाइक पर सवार हेलमेट पहने चार अपराधी दुकान पर आकर लूटपाट करने लगे. जिसका विरोध पिता पुत्र ने किया तो  अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी. यह देख नंदलाल साह के भाई पूर्व सरपंच बिजय प्रभाकर भी बचाने दौरे जिसपर अपराधीयों ने उन्हें  भी गोली मार दी.  दुकान में रखा कैश लूट कर फरार हो गए. ग्रामीणों के मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच ले जाया गया. जहा से परिजनो ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बैरिया स्थित मां जानकी अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी का फुटेज को खंगाला जा रहा है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाश गिरफ्त में होंगे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Tags:bihar newsMuzaffarpur newsloot in biharloot in Muzaffarpurbihar policecrime news biharbihar crime

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.