✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मुजफ्फरपुर में नाबालिग के साथ दरिंदगी मामले में कोर्ट ने लिया एक्शन, फरार आरोपी के घर किया कुर्की जब्ती

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:45:44 AM

बिहार(BIHAR): बिहार के मुजफ्फरपुर में बीते दिन एक नाबालिक बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया था, जहां  गांव के ही एक व्यक्ति पर हैवानियत के साथ हत्या करने का आरोप लगाया गया है. हालाकि घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा, जिसके बाद पुलिस द्वारा एक सप्ताह के अंदर आरोपी के घर कुर्की जब्त कर लिया गया
 
11 अगस्त को नाबालिग के साथ रेप कर की गई थी हत्या

बता दें कि 11 अगस्त को महादलित नाबालिग किशोरी का शव तालाब से परिस्थिति में बरामद हुआ था. जिसके बॉडी के हिस्से पर धारदार हथियार से हमला किया गया था. मृतका के शरीर पर कई जख्म के निशान पाये गये थे. जिसके बाद  एफएसएल की टीम और  डॉग स्क्वायड की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की थी

गांव से आरोपी चल रहा फरार

इस घटना को लेकर  गांव के ही संजय राय पर आरोप है की उसने अपने कुछ साथियों के साथ रात के अंधेरे में किशोरी को घर से उठाया और फिर हैवानियत के साथ हत्या को अंजाम दिया. वहीं घटना के बाद से ही आरोपी गांव से फरार चल रहा है.

आरोपी के घर पुलिस ने किया  कुर्की जब्ती 

वहीं इस मामले पर  कोर्ट के आदेश पर 16अगस्त को आरोपी के घर डुगडुगी बाजार इश्तेहार चिपकाया था, जहां इस बात का जिक्र किया गया था कि यदि 17 अगस्त को आरोपी सरेंडर नहीं करता है तो, उसकी सारी संपत्ति को जब्त कर लिया जाएगा, लेकिन  आरोपी संजय राय ने आज  सरेंडर नहीं किया जिसके बाद पुलिस आरोपी के घर पर बुलडोजर लेकर कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने पहुंच गई. हालाकि पुलिस को इस दौरान लोगो के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा. 

आरोपी के एक साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दरअसल इस मामले में पुलिस ने आरोपी संजय राय के एक साथी को गिरफ्तार किया साथ ही एक बुलोरो भी जब्त किया. जिसमे बताया गया की उसने आरोपी को उक्त गाड़ी से भागने में मदद किया था.

Tags:muzaffarpur newshindi newsbreaking newsbihar newsmuzaffarpurmuzaffarpur crime newslatest newsmuzaffarpur rape casetop newslive newsmuzaffarpur news todaymuzaffarpur latest newsaaj tak newsaajtak newsbihar crime newstoday latest newstoday newsbihar jharkhand newsmuzaffarpur rape newsmuzaffarpur rape case newsmuzaffarpur today news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.