✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

आपसी रंजिश या कुछ और आखिर क्यों पटना में मार दी गई राजद नेता को गोली, पढ़ें वजह

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 9:15:49 PM

पटना(PATNA): राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के मुन्नाचक इलाके में राजद नेता राजकुमार राय उर्फ अल्ला राय की अपराधियों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी.सूत्रों के मुताबिक, राजकुमार राय अपने चारपहिया वाहन से किसी काम से लौट रहे थे. घर पहुँचने से पहले गली में एक होटल से खाने का सामान लेने के दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने घात लगाकर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. वारदात के बाद घटनास्थल से 6 खोखा बरामद किए गए है.

हत्या से इलाके में मचा हडकंप

घायल अवस्था में उन्हें तत्काल पीएमसीएच ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक मूल रूप से वैशाली जिले के राघोपुर के रहने वाले थे, लेकिन फिलहाल पटना के मुन्नाचक इलाके में रह रहे थे.

ज़मीन से जुड़ें करोबार करते थे राजद नेता

पटना पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि मृतक राजनीति से जुड़े थे और साथ ही जमीन से संबंधित कारोबार भी करते थे. हत्या के पीछे व्यक्तिगत रंजिश और आपसी विवाद की भी जाँच की जा रही है.फिलहाल सीसीटीवी फुटेज में दो अपराधी दिखाई दिए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छानबीन कर रही है. घटना की सूचना के बाद मौके पर एसपी पूर्वी, एएसपी सदर अभिनव, कंकड़बाग थाना प्रभारी अभय कुमार और चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष सहित कई अधिकारी पहुँचकर मामले की छानबीन में जुट गए है. पुलिस ने जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का दावा किया है.

Tags:rjd leader murder in patnamurder of rjd leader in biharrjd leader murderrjd leader murderedvaishali rjd leader murdermurder in patnaex rjd leader murderedstudent murder in patnamurder of rjd leader shivshankar singhbusinessman murder in patnarupesh kumar singh murder in patnastudent murdered in patna law collegerjd leader killed in raghopurbjp leader murderfiring at rjd leaderpatna murderchandan mishra murder in paras hospital patnarjd leaderpatna student murderTrending newsViral newsBiharPatna

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.