✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही मुस्कान ने तोड़ा दम, वार्ड पार्षद के बेटे द्वारा पेट्रोल डालकर जलाई गई थी छात्रा

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 24, 2026, 2:29:26 PM

पटना : बिहार की राजधानी पटना में 17 जनवरी 2026 को वार्ड पार्षद के बेटे द्वारा पेट्रोल डालकर जलाई गई. 16 वर्षीय छात्रा की 22 जनवरी 2026 की रात को इलाज के दौरान मौत हो गई. यह खौफनाक वारदात पटना के  गोपालपुर थाना क्षेत्र के बेरिया गांव की है. जिसने एक बार फिर छात्रों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

नानी घर से अपने किराए के मकान लौट रही थी मुस्कान

मृत छात्रा मुस्कान कुमारी 10वीं कक्षा की छात्रा थी और अपने नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी. घटना के दिन वह नानी घर से अपने किराए के मकान लौट रही थी तभी रास्ते में पहले से घात लगाए आरोपी वार्ड पार्षद शंभू पासवान के बेटे ने उसे रोक लिया और छात्रा के ऊपर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया. पटना के बेरिया गांव का ही वार्ड पार्षद शंभू पासवान के 22 वर्षीय बेटा आदित्य कुमार लंबे समय से मुस्कान को रास्ते में रोककर जबरन बातचीत करने का दबाव बनाता था. 17 जनवरी को भी उसने पीपल के पेड़ के पास मुस्कान को घेर लिया और बात करने की जिद करने लगा.

जब मुस्कान ने साफ इनकार किया तो आरोपी ने पहले उसे धमकाया. फिर कथित तौर पर एक फोटो दिखाकर उसे वायरल करने की बात कही. इतना ही नहीं उसने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी भी दी. प्रत्यक्षदर्शियों और परिवार के अनुसार बहस के दौरान आरोपी ने मुस्कान के ऊपर पेट्रोल उड़ेल दिया और माचिस जलाकर उस पर फेंक दी.

150 फीट तक सड़क पर दौड़ती रही मुस्कान

आग लगते ही मुस्कान चीखती-चिल्लाती हुई करीब 150 फीट तक सड़क पर दौड़ती रही. कुछ दूरी पर जाकर वह गिर पड़ी. आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई. गंभीर रूप से झुलसी हालत में उसे आनन-फानन में पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में भर्ती कराया. डॉक्टरों के अनुसार, मुस्कान का शरीर लगभग पूरी तरह जल चुका था. पिछले छह दिनों से वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थी. लेकिन 22 जनवरी 2026 रात उसने दम तोड़ दिया.

छात्रा के मौत से पहले का बयान

पुलिस को दिए अपने बयान में पूरी घटना बयां की थी. उसने बताया कि आरोपी ने पहले पेट्रोल छिड़का फिर एक माचिस की तीली जलाकर डराने के लिए फेंकी. इसके बाद दूसरी माचिस जलाकर सीधे उसके शरीर पर फेंक दी. मुस्कान के अनुसार आग लगते ही वह चीखने लगी और भागने लगी लेकिन कुछ ही दूरी पर बेहोश होकर गिर पड़ी. मुस्कान के पिता दिलीप कुमार ने बताया कि उनकी बेटी रोज उसी रास्ते से पढ़ाई के लिए आती-जाती थी और आरोपी आदित्य आए दिन उसे परेशान करता था. उन्होंने आरोप लगाया कि आदित्य कुमार उनकी बेटी को फोटो वायरल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. पिता ने कहा, “मेरी बेटी सिर्फ पढ़ना चाहती थी, लेकिन उसकी सादगी और चुप्पी को आरोपी ने उसकी कमजोरी समझ लिया.”

आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

घटना के बाद से आरोपी आदित्य कुमार फरार था. पटना के गोपालपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. 23 जनवरी 2026 को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में छात्रा का पोस्टमार्टम करके परिजनों को डेड बॉडी सोप दिया गया है वहीं आरोपी आदित्य कुमार पुलिस की गिरफ्तारी से बचते हुए पटना सिटी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है.

Tags:PATNACHATRAMAUTAROPIATMSAMARPANGOPALPUR THANABARIA GAO

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.