✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

रिश्तों का कत्ल!जल्लाद बड़े भाई ने छोटे भाई और मां को उतारा मौत के घाट, पढें फिर क्या हुआ

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:12:16 AM

सिवान(SIWAN):बिहार के सिवान जिले से रिश्ते को शर्मसार करने वाली खौफनाक घटना सामने आई हैं. जहां जल्लाद बड़े भाई ने अपने छोटे भाई और मां को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया है. वहीं चाकू लगने से पिता गंभीर रूप से घायल है.जिसे सीवान सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है.

इस वजह से दिया गया घटना को अंजाम

जानकारी के मुताबिक टेंट का सामान रखने को लेकर बड़े भाई और छोटे भाई में विवाद हुआ था.जिसके बाद आरोपी बड़े भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बड़े भाई और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है.घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बलेथा बाजार की है.

 बचाने गए पिता को भी चाकू गोदकर किया घायल

मृतक की पहचान बलेथा बाजार निवासी शिवनाथ शाह की पत्नी सुशीला देवी और पुत्र सूरज कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. जबकि घायल पिता शिवनाथ शाह की स्थिति गंभीर बनी हुई है.बताया जा रहा है कि छोटा भाई सूरज कुमार टेंट का सामान रख रहा था. जिसमें एक पाइप नीचे गिर गया, तभी आरोपी बड़ा भाई अवधेश शाह अपने बेटे आलोक कुमार के साथ मिलकर चाकू से छोटे भाई के गर्दन पर हमला कर दिया.जिससे भाई खून से लथपथ हो कर गिर गया. वहीं बीच बचाव करने पहुंची मां को भी चाकू से हमला कर दिया. मां और भाई दोनो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बड़े भाई और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई हैं.

Tags:Crime newsCrime news biharCrime in biharCrime in siwanCrime news siwanMurder in biharMurder case siwanMurder news siwamMurder news siwanElder brother killed younger brotherSon killed his motherSon killed mother in siwanBiharBihar newsBihar news todaySiwanSiwan newsSiwan news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.