✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मोतीहारी में ऑनर किलिंग, नाबालिगों की हत्या कर शव जलाने का प्रयास, जानें पूरा मामला  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:19:44 AM

मोतिहारी(MOTIHARI): बिहार से ऑनर किलिंग का कलंक मिटने का नाम नहीं ले रहा है. आये दिन ग्रामीण इलाकों से इससे जुड़े मामले आते रहते हैं. लोग सामाज और बेइज्जती के डर से अपने ही बच्चों की निर्मम हत्या करने से पहले एक बार भी नहीं सोचते हैं. मोतिहारी जिले से भी 10 मई को ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. जहां सुगौली थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में एक नाबालिग प्रेमी जोड़े की हत्या कर जलाने का प्रयास किया गया.

ऑनर किलिंग में नाबालिग प्रेमी जोड़े की हत्या

आपको बताये कि बुधवार को सुगौली थाना क्षेत्र से एक किशोर और एक किशोरी का अधजला शव बरामद किया गया. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. जिसको देखकर प्रेम प्रसंग में दोनों की ऑनर किलिंग की आशंका जतायी जा रही है. हालांकि किशोर के परिजन इस तरह के किसी तरह के आशंका से इंकार कर रहे हैं.

हत्या कर शव को सिकरहना नदी के किनारे जलाने की कोशिश

बता दें कि किशोर का नाम मुस्कान कुमार और किशोरी का नाम विनिता कुमारी है. दोनों माली डुमरी गांव के रहने वाले थे. जिनकी हत्या कर दोनों शव को सिकरहना नदी के किनारे जलाया जा रहा था. वहीं घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. और चिता से दोनों का शव बरामद किया. दोनों शव लगभग 75 प्रतिशत जल चुका था.

लड़का- लड़की की गला रेतकर की हत्या

वहीं मृत किशोर की चाची ने बताया कि गांव के ब्रह्म स्थान के पास नाच हो रहा था. नाच को देखने मुस्कान कुमार गया था. जहां दोनों की गला रेतकर हत्या की गई है. दोनों के बीच में क्या चल रहा था. इसकी जानकारी नहीं है. लेकिन लड़की बोल रही थी कि लड़का से कोई संबंध नहीं है. फिर भी पहले लड़की को मारा गया. फिर मुस्कान का गला रेता गया. जैसे ही जानकारी मिली कि हत्या कर शव जलाया जा रहा है. तो वहां जाने पर लड़की के घरवालों ने हमें खदेड़ दिया. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

डीएसपी ने बताया प्रथम दृष्टया ऑनर किलिंग का मामला

पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सदर आईपीएस राज ने बताया कि प्रथम दृष्टया ये ऑनर किलिंग का मामला लग रहा है. लड़की के मां को पूछताछ के लिए थाना में डिटेन किया गया है. लड़की के परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हैं. घटना की जांच की जा रही है.

Tags:Murder of minors in honor killingpolice arrived during burning of dead bodiesknow what is the whole matter

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.