✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

समस्तीपुर में पूर्व मुखिया और उनके सहयोगी की गोली मारकर हत्या, डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 2:11:59 AM

समस्तीपुर (SAMASTIPUR): बिहार के समस्तीपुर से एक गोलीबारी की घटना सामने आई है. घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मरडीहा की है. जहां पूर्व मुखिया सहित दो लोगों पर अपराधियों ने गोलियां चलाई है. जिसमें मुखिया सहित उनके सहयोगी की मौत हो गई है. पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अस्पताल लाने के क्रम में ही मौत हो गई, वहीं सहयोगी सत्यनारायण प्रसाद को डीएमसीएच अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले के जांच में जुटी हुई है.   

कैसे हुई पूरी घटना

बताया जा रहा है की मुखिया और उनके सहयोगी अपने चिमनी की ओर जा रहे थे. इस दौरान अपराधियों ने बीच सड़क पर हमला बोल दिया .मिली खबर के अनुसार अपराधी महना चौर में मरडीहा स्कूल के पास घात लगाए बैठे हुए थे. मुखिया के पहुंचते ही अपराधियों ने उनपर तबातोड़ गोली चला दी. गोली की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर अफरा- तफरी का माहौल पैदा हो गया.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है . 

 

 

Tags:Murder of former chief and his associateSamastipurmurderLATESTNEWSTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.