✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बेगूसराय में अपहरण के बाद हत्या मामले का खुलासा, प्रेम प्रसंग में हुई नीतीश की हत्या..

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:44:12 AM

बेगूसराय(BEGUSARAY): अपहरण के बाद हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.पुलिस के मुताबिक नीतीश की हत्या उसकी ही पत्नी ने कराया था.हत्या में शामिल मृतक की पत्नी समेत अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.नीतीश की पत्नी का एक शख्स से प्रेम संबंध था.  

बता दे कि कि नीतीश कुमार का अपहरण बेगूसराय के जीडी कॉलेज के समीप से 2 दिसंबर को किया गया था.  यह अपहरण उस वक्त किया गया था जब मृतक अपनी पत्नी को जीडी कॉलेज में एग्जाम दिलाने के लिए लाया था. इसी दौरान आरोपी द्वारा उसे मोटरसाइकिल पर बहला फुसला कर ले जाया गया.  और बाद में उसकी हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनकी पहचान रिफाइनरी सहायक थाना क्षेत्र के महना गांव के रहने वाले गंगा पंडित के पुत्र प्रदुमन पंडित और साहेब पुर कमाल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 के रहने वाले प्रेमचंद्र पंडित के पुत्र जयप्रकाश पंडित उर्फ राजकुमार पंडित के रूप में की गई है.

 इस मामले में पुलिस ने मृतक का बैग मृतक का आधार कार्ड मृत का ड्राइविंग लाइसेंस मृतक का पैन कार्ड  मतदाता पहचान पत्र दो मोबाइल के साथ हत्या में प्रयुक्त मफलर को भी जप्त करने में कामयाबी पाई है.  फिलहाल पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है. बताते चलें कि मृतक की पत्नी फूल कुमारी का प्रेम प्रसंग जयप्रकाश पंडित उर्फ राजकुमार पंडित के साथ चल रहा था. इस मामले मे मृतक की पत्नी फूलकुमारी ने रतनपुर सहायक थाना में एक नीतीश कुमार के अपहरण का मामला दर्ज कराया था. पुलिस के मुताबिक पुलिस हिरासत मे लीं गयीं पत्नी की भूमिका इस हत्या कांड मे क्या थी पुलिस इसकी जाँच कर रही है.

 

Tags:BiharNitish KumarNitish Kumar NewsNitish Kumar murders CaseBegusarayanews updateBegusaray news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.