✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

रिटायर्ड सैनिक से आर्म्स लाइसेंस के लिए 14 हजार रिश्वत ले रहा था थाने का मुंशी,ACB ने किया गिरफ्तार

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 11, 2026, 3:24:04 PM

मोतिहारी (MOTIHARI) : पूर्वी चंपारण जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है.निगरानी विभाग की टीम ने आदापुर थाना क्षेत्र में एक कथित मुंशी को 14 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.मुंशी सेवानिवृत्त सैनिक के आर्म्स लाइसेंस के सत्यापन के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग कर रहा था.

अनौपचारिक रूप से मुंशी का काम करता था

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार व्यक्ति स्थानीय निवासी है जो लंबे समय से थाना में अनौपचारिक रूप से मुंशी का काम करता था और दलाली में संलिप्त था. हालांकि उसकी आधिकारिक पहचान को लेकर प्रशासन की ओर से अभी पुष्टि नहीं की गई है. मामले की जानकारी मिलते ही मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने गंभीरता दिखाते हुए रक्सौल के एसडीपीओ को जांच के निर्देश दिए हैं.

14 हजार रुपये में तय हुआ था सौदा

जानकारी के अनुसार आरोपी रिटायर्ड सैनिक के आर्म्स लाइसेंस के सत्यापन के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग कर रहा था. सौदा 14 हजार रुपये में तय हुआ जिसके बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया. रिश्वत की यह लेन-देन आदापुर थाना के पास एक चौक पर हुई जहां पहले से घात लगाए टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया.

निगरानी टीम अपने साथ ले गई रक्सौल

सूत्रों के मुताबिक आरोपी कथित रूप से थानाध्यक्ष पप्पू पासवान के संरक्षण में निजी तौर पर काम कर रहा था. फिलहाल गिरफ्तार व्यक्ति को निगरानी टीम अपने साथ रक्सौल ले गई है जहां उससे पूछताछ की जा रही है.इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच जारी है.

 

Tags:Motihari bribery caseACB trap case MotihariBihar corruption newsPolice clerk arrested briberyVigilance department Bihar raidMotihari latest newsACB caught red handedBihar vigilance actionBihar crime news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.