✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar:बीएलओ की अनुपस्थिति में पर्ची के लिए आक्रोशित मतदाताओं ने पुलिस पर किया पथराव,पुलिस ने भी भांजी लाठियां  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:58:06 AM

मुंगेर(MUNGER):आज बिहार के मुंगेर जिले में मतदान के दौरान पुलिस ने लोगों पर जमकर लाठियां बरसाई है.जहां मुंगेर के रामदेव सिंह कॉलेज बूथ नम्बर 151पर बीएलओ के अनुपस्थित रहने की वजह से लोगों को पर्चियां नहीं मिल पा रही थी.जिससे लोग काफी आक्रोशित हो गये, और पर्ची बनाये जाने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे, जिसको बढ़ता देख पुलिस ने सभी लोगों को जमकर पीट दिया.

 पुलिस की पिटाई से गुस्साये लोगों ने पुलिस पर की पत्थरबाजी 

वहीं पुलिस की पिटाई से गुस्साये लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरु कर दी. इस पत्थरबाजी में एक पुलिस का जवान गंभीर रुप से घायल हो गया है.जिसको सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.वहीं इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है.वहीं हंगामा को बढ़ता देख वरीय अधिकारियों ने मामले को शांत कराया. 

पढ़ें मामले पर लोगों ने क्या कहा

 वहीं घटना पर स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव आयोग के निर्देश के बाद भी बीएलओ मौके पर मौजूद नहीं था.जिसकी वजह से लोगों को पर्ची नहीं मिल पा रही थी. जिसकी वजह से लोगों को वोट देने में परेशानी हो रही थी, लेकिन पुलिस ने लोगों की परेशानी सुनने की जगह लोगों पर ही लाठियां चला दी.          

Tags:loksabha election 2024loksabha election 2024 jharkhandloksabha election 2024 biharUproar during voting in MungerFighting during voting in MungerStone pelting during voting in Mungerfight in mungerfight in biharvoting in mungerone police man injured in mungermungermunger newsmunger news todaybiharbihar newsbihar news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.