✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मुंगेर:पुरानी रंजीश में मछली विक्रेता पर अपराधियों ने की फायरिंग, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:27:11 PM

मुंगेर(MUNGER):बिहार के मुंगेर जिला में मछली बेच कर घर लौट रहे मछली विक्रेता को अपराधियों ने गोली मार दी. दो गोली लगने से मछली विक्रेता बुरी तरह घायल हो गया.जिसके बाद उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया.मामले की मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजीश और केस उठाने को लेकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है.

घात लगाए अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी

आपको बताये कि ये पूरा मामला बरियारपुर थाना क्षेत्र के महादेवा मध्य विद्यालय के महादेवा मैदान की है. जहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी .घायल युवक की पहचान बरियारपुर थाना क्षेत्र के पड़िया  गांव निवासी 25 वर्षीय सुमन कुमार के रूप में हुई. जो मछली बेचकर लौट रहा था इसी दौरान उसे गोली मारी गई. एक गोली उसके जबड़े में तो पर लगी तो दूसरी उसके पेट में लगी. जिससे वो वहीं घायल हो गिर गया और अपराधी वहां से फरार हो गए.

होली में मारपीट को लेकर घायल सुमन ने थाने में केस दर्ज किया था

वहीं इसके बाद स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस और उसके परिजनों को दी. घायल को लोगों ने पहले बरियापुर पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे मुंगेर और उसके बाद वहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. घायल की फुआ ने बताया की होली में हुए विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है. होली में मारपीट को लेकर घायल सुमन ने थाने में केस दर्ज किया था, जिसे उठाने के लिए अपराधियों के द्वारा दवाब बनाया जा रहा था, लेकिन सुमन उन लोगों के सामने नहीं झुका, जिसकी वजह से उसे गोली मार दी गई.वहीं घटना के बाद बरियारपुर पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

Tags:criminals opened fire on a fish sellercriminals opened firecriminals opened fire in mungerfiring in biharfiring in mungerfiring newscriminals in biharfiring on fish sellerpolice is investigating the mattermunger policebihar policemunger newsmunger news todaybihar newsbihar news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.