✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बाढ़: खुशी का सफर मातम में हुआ तब्दील! शादी में जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 23, 2026, 11:25:43 AM

बाढ़ (BARH): बिहार के बाढ़ इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है. शादी में शामिल होने जा रहे एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है.मृतक की पहचान नालंदा जिले के चेरो थाना क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय छोटू कुमार के रूप में हुई है.

जानकरी के बड़े परिवार में मची चिख पुकार

 वह अपने परिवार के साथ टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस ट्रेन से बख्तियारपुर से फतुहा जा रहा था. बताया जा रहा है कि वे सभी एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे.यात्रा के दौरान करौटा रेलवे स्टेशन के पास अचानक छोटू कुमार चलती ट्रेन से गिर गया. जैसे ही इस बात की जानकारी परिवार के लोगों को मिली, ट्रेन में ही चीख-पुकार मच गई.परिजन घबरा गए और तुरंत मदद के लिए इधर-उधर जानकारी देने लगे.

अस्पताल पहुंचने तक हो चुकी थी देर

ट्रेन जब अगले स्टेशन खुसरूपुर पहुंची, तो परिजनों ने वहां स्टेशन अधिकारियों को पूरी घटना की जानकारी दी.इसके बाद करौटा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को सूचना दी गई.स्टेशन मास्टर ने तुरंत 102 एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बख्तियारपुर भिजवाया.अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.डॉक्टरों ने छोटू कुमार को मृत घोषित कर दिया.

RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची

यह खबर मिलते ही परिवार और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए और वहां का माहौल गमगीन हो गया.बताया जा रहा है कि छोटू कुमार दो भाइयों में बड़ा था और उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी.घटना की सूचना मिलते ही RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Tags:BiharNewsBarhIncidentTrainAccidentRailwayAccidentTragicDeathBreakingNewsAccidentNewsIndiaNewsFatalAccidentYoungManDeathTrainFallSadNewsLocalNewsEmergencyRailwaySafety

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.