✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मोतिहारी जहरीली शराब कांड! मौत का आंकड़ा 4 पहुंचा, 30-40 लोगों ने किया था सेवन

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 3, 2026, 11:27:16 AM

मोतिहारी (MOTIHARI) :- कथित जहरीली शराब कांड में चार की मौत तीन इलाजरत है. वही 2 इलाजरत की आँख की रौशनी गायब होने की बात सामने आ रही है. कथित जहरीली शराब कांड मोतिहारी के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गॉव की बताई जा रही है.

30-40 लोगों ने किया था सेवन

जहां बीते बुधवार 01 अप्रैल की रात्रि में स्प्रिट से बने शराब का सेवन करीब 30 से 40 लोगो ने किया था जिसके बाद एक युवक की जहरीली शराब पीने से संदिग्ध मौत हो गई थी. साथ ही कई लोगो की तबियत बिगड़ी जिसका इलाज चोरी छिपे कराया जा रहा है. हालाकि कथित जहरीली शराब पीने से मौत की अधिकारी पुष्टि नही हुई है. मृतक कि पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के प्रमोद यादव के रूप में किया गया है जिसका शव को तुरकौलिया थाना के द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इन्तजार है ताकि मौत का कारण की पुष्टि हो सकेगा. वही तीसरे व्यक्ति की कथित जहरीली शराब सेवन के बाद इलाज के दौरान मौत शुक्रवार की अहले सुबह हुई जिसकी पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के परीक्षण माझी के रूप में किया गया है.

वही चंदू की मौत के बाद परिजन आनन-फानन में शव को जला दिया है. जहरीले शराब सेवन के बाद लड्डू साह एवँ लोहा सिंह के साथ एक अन्य की तबियत बिगड़ने के बाद इलाज कराया जा रहा है. वही लड्डू साह एवं लोहा सिंह की आँख की रौशनी इलाज के बाबजूद अभी तक नही लौटी है.मोतिहारी के रघुनाथपुर थाना व तुरकौलिया थाना संयुक्त रूप से करवाई में जुटी है. घटना स्थल का दौरा कर जायजा लिया है. साथ ही जहरीले शराब की श्रोत का पता करने में जुटी है. वही तुरकौलिया थाना के द्वारा गुरुवार की देर रात्रि पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौप दिया है. पुलिस अभी कुछ भी बोलने से परहेज बरत रही है.

मौत का आंकड़ा 4 पहुंचा

मोतिहारी में कथित जहरीले शराब कांड में एक और मौत की आँकड़ा बढ़ी. कुल अब 4 मौत की खबर सामने आ रही है. इलाज के दौरान चौथा शक्स की मौत हुई है. चौथा मृतक की पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के परसौना गांव निवासी हीरा लाल महतो के रूप में पहचान हुई है. जबकि तीसरे व्यक्ति की इलाज के दौरान शुक्रवार की अहले सुबह हुई है. जिसकी पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र निवासी परीक्षण महतो के रूप में की गई है.

 

Tags:Motihari hooch tragedyMotihari spurious liquor caseBihar hooch tragedy 2026Poisonous liquor deaths MotihariMotihari liquor incident death tollIllegal liquor deaths BiharBihar illicit liquor crackdown

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.