✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मोतिहारी : जहरीले शराब कांड में लवकुश यादव गिरफ्तार, 10 मौतों का है जिम्मेदार

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 10, 2026, 6:24:04 PM

मोतिहारी (MOTIHARI) : पूर्वी चंपारण जिले में जहरीली शराब से हुई 10 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. इस सनसनीखेज कांड के मुख्य आरोपी लवकुश यादव को तुरकौलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि जहरीली स्पिरिट की सप्लाई का पूरा नेटवर्क उसी के इर्द-गिर्द संचालित हो रहा था.

मोतिहारी कांड में चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस के अनुसार लवकुश यादव ने गाजियाबाद स्थित एक कंपनी से जहरीली स्पिरिट मंगाई थी जिसे गोरखपुर के रास्ते मोतिहारी लाया गया था. इसके बाद इस खतरनाक स्पिरिट को कांड के मास्टरमाइंड कन्हैया यादव को बेचा गया जिसके जरिए अवैध शराब तैयार कर बाजार में खपाने की योजना थी.जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने जहरीली स्पिरिट से बड़े पैमाने पर शराब बनाकर जिले में सप्लाई करने की साजिश रची थी जिससे भारी तबाही हो सकती थी. हालांकि इस अवैध खेल का पर्दाफाश तब हुआ जब जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गए.

अब पुलिस गाजियाबाद की उस कंपनी के मालिक की तलाश में जुटी

लवकुश यादव की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस गाजियाबाद की उस कंपनी के मालिक की तलाश में जुट गई है. जहां से स्पिरिट मंगाई गई थी. आरोपी की निशानदेही पर SIT की टीम उत्तर प्रदेश और दिल्ली में लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए हर स्तर पर कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. यह घटना एक बार फिर अवैध शराब के कारोबार और उसकी भयावह सच्चाई को उजागर करती है जिसने कई परिवारों को उजाड़ दिया है.

 

Tags:Motihari hooch tragedyMotihari poisonous liquor caseBihar illicit liquor deathsLovkush Yadav arrestedEast Champaran hooch tragedyIllegal liquor racket BiharMethanol poisoning liquor caseBihar hooch tragedy latest newsMotihari alcohol poisoning deathsBihar crime news hooch caseMotihari breaking news liquor case

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.