✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मां नहीं लड़ेंगी राज्यसभा चुनाव, पांचों सीट पर NDA की जीत पक्की : चिराग पासवान

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 21, 2026, 12:29:22 PM

पटना : चिराग पासवान ने स्पष्ट कर दिया कि मार्च में होने वाले राज्यसभा चुनाव में उनकी मां की कोई दावेदारी नहीं होगी. उन्होंने दो टूक कहा कि उनकी मां सक्रिय राजनीति में नहीं आ रही हैं और न ही राज्यसभा चुनाव लड़ेंगी. साथ ही उन्होंने दावा किया कि एनडीए बिहार की पांचों राज्यसभा सीटें जीतेगा.

एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर चिराग पासवान ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक मंच नहीं, बल्कि भारत की वैश्विक पहचान को मजबूत करने का अंतरराष्ट्रीय मंच था. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया को एआई के क्षेत्र में अपनी क्षमता दिखाना चाहता है, ऐसे में अंतरराष्ट्रीय मंच की गरिमा को ठेस पहुंचाना देश की छवि को नुकसान पहुंचाने जैसा है. लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन उसके लिए तय स्थान और तरीके होते हैं.

चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस बयान का भी उल्लेख किया, जिसमें टेक्नोलॉजी को मानव हित में रखने और उसके दुरुपयोग से बचाने की बात कही गई थी.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की दिल्ली ट्रैफिक पर टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा कि आलोचना को सकारात्मक रूप में लेना चाहिए और सरकार व्यवस्थाओं को बेहतर करने की दिशा में लगातार काम कर रही है.

मैट्रिक परीक्षा में देरी से पहुंचने के कारण परीक्षा में शामिल नहीं होने देने और बाद में छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना को उन्होंने बेहद गंभीर और नैतिक विषय बताया. उन्होंने कहा कि नियम व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी हैं, लेकिन क्या 10 मिनट की देरी के लिए इतना कठोर निर्णय किसी की जान से बड़ा हो सकता है? उन्होंने सरकार से इस मामले में मंथन और समीक्षा की अपील की, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाएं न हों और मानवता को प्राथमिकता दी जाए.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मॉनिटर को प्रणाम करते वायरल वीडियो पर चिराग पासवान ने कोई टिप्पणी नहीं की. इस सवाल पर वे मुस्कराते हुए आगे बढ़ गए.

राज्यसभा चुनाव में हमारी मां की कोई दावेदारी नहीं है.एआई समिट जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच की गरिमा बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है. मैट्रिक छात्रा की घटना पर नियमों की समीक्षा जरूरी है।” यह बयान उन्होंने दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में दिया.

 

Tags:Chirag Paswan Rajya Sabha Election StatementNDA Rajya Sabha Seats BiharChirag Paswan on Rajya Sabha PollsNDA Victory on Five Rajya Sabha SeatsBihar Rajya Sabha Election NewsChirag Paswan latest newsNDA five seats claim Bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.