✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

तीन बच्चों की मां पर चढ़ा इश्क का बुखार, दिव्यांग पति को छोड़ देवर संग हुई फरार, जानें फिर क्या हुआ 

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:24:37 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):शादी सात जन्मों का रिश्ता माना जाता है. एक बार किसी महिला की शादी हो जाती है, तो फिर वो सातों जन्मों के लिए अपने पति का साथ निभाने का वादा करती है. लेकिन कलयुग में कुछ ऐसे मामले सामने आते है. जिसको देखकर समाज शर्मसार हो जाता है. एक ऐसा ही मामला बुधवार को सामने आया. जिसमें 3 बच्चे की मां अपने पति को छोड़कर देवर के साथ ही फरार हो गई.

3 बच्चे की मां देवर के साथ फरार

शादी के समय पति पत्नी एक दूसरे को हर सुख-दुख में साथ निभाने का वादा करते हैं. लेकिन आजकल की महिला और पुरुष छोटी-छोटी बातों और कमियों की वजह से एक-दुसरे का साथ छोड़ देते हैं. कुछ ऐसा ही भागलपुर में भी हुआ. जिसमें पति का पैर टूट जाने के बाद महिला धीरे-धीरे अपने देवर की करीब आ गई और भाग  गई.

पति का पैर टूट जाने के बाद देवर से बढ़ी नजदीकियां

जानकारी के मुताबिक 6 साल पहले झारखंड के गोड्डा जिले के रहने वाली अंगूरी खातून का निकाह भागलपुर के रहने वाले कुद्रतुल्लाह से हुई थी. शादी के 3 साल बाद तक सबकुछ सही रहा. इसी बीच दोनों के 3 बच्चे भी हुए. लेकिन 2021 में अचानक पेड़ गिर जाने से कुद्रतुल्लाह का एक पैर टूट गया. आर्थिक तंगी की वजह से उसका इलाज ठीक तरीके से नहीं हो पाया. जिसकी वजह से वहो चलने फिरने में असमर्थ हो गया. इसी दौरान महिला का अपने देवर से नजदीकी बढ़ने लगी. और 29 मई 2023 को दोनों भाग गए.

पुलिस कर रही दोनों की तलाश

वहीं पीड़ित पति की शिकायत के बाद पुलिस दोनों की तलाश कर रही है. पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी और छोटे भाई दोनों झारखंड के गोड्डा जिले स्थित महिला की मायके गए थे. और दोनों की शादी करने की बात कही. लेकिन सभी ने इसका विरोध किया. और मौलवी ने भी निकाह पढ़ने से इंकार कर दिया. जिसके बाद दोनों भाग गए.

Tags:Motherchildrengot fever of loveleft disabled husbandbrother-in-lawBHAGALPURBIHARJHARKHANDGODDA

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.