✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बक्सर में सड़क हादसे में सास-बहू की मौत, ट्रक चालक गिरफ्तार

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 7, 2026, 11:22:14 AM

बक्सर : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगंज के समीप शुक्रवार की रात करीब 10.30 बजे एक भीषण सड़क हादसे में सास-बहू की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार इठाड़ी थाना क्षेत्र के जलवाली गांव निवासी भागवत पासवान के पुत्र मदन पासवान अपनी मां रेशमी देवी और भाभी प्रियंका देवी के साथ बाइक से बक्सर से अपने गांव लौट रहे थे. उनके साथ प्रियंका देवी की एक वर्ष की पुत्री अनन्या भी थी. बताया जाता है कि लालगंज के समीप मदन पासवान सड़क किनारे बाइक खड़ी कर किसी से बात कर रहे थे .इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

सड़क हादसे में सास-बहू की गई जान

 टक्कर लगते ही मदन पासवान सड़क किनारे गिर गए जबकि ट्रक बाइक पर चढ़ गई. इस दर्दनाक हादसे में रेशमी देवी और प्रियंका देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक वर्ष की बच्ची अनन्या को हल्की चोट आई है. घायल बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भागने लगा लेकिन मुफस्सिल थाना की पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर आगजनी कर इठाड़ी मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

करीब 4 घंटे तक यातायात रहा प्रभावित

लोग ट्रक चालक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करने और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. इस दौरान करीब चार घंटे तक यातायात बाधित रहा. सूचना मिलने पर एसडीएम अविनाश कुमार, एसडीपीओ गौरव पांडेय, मुफस्सिल तथा इठाड़ी  की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी रही. करीब चार घंटे बाद प्रशासन के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया. पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Tags:Buxar road accidentMother-in-law and daughter-in-law death BuxarTruck accident BuxarFatal road crash BiharBuxar accident newsTruck driver arrested BuxarBihar road accident todayBihar news latest accidentRoad safety Buxar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.