✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मोतिहारी में पुलिस का महाकुर्की अभियान, जिलेभर में 50 से ज्यादा फरार अभियुक्तों के घरों की कुर्की

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 23, 2026, 11:56:26 AM

मोतिहारी (MOTIHARI) : बिहार के मोतिहारी में पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. ढोल-नगाड़े के साथ निकली पुलिस टीम ने जिलेभर में महाकुर्की अभियान चलाया, जिसमें 50 से ज्यादा फरार अभियुक्तों के घरों की कुर्की की गई. इस सख्त कार्रवाई का असर यह हुआ कि कुर्की के डर से 6 फरार वारंटी खुद पुलिस के सामने सरेंडर करने पहुंच गए.

एक साथ महाकुर्की अभियान

पूर्वी चंपारण पुलिस ने एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ महाकुर्की अभियान चलाया. इस दौरान हत्या, हत्या के प्रयास, एनडीपीएस, दहेज हत्या, लूट, रंगदारी, दंगा और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहे आरोपियों के घरों पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई. पुलिस टीम एक हाथ में हथौड़ा और दूसरे हाथ में हथकड़ी लेकर फरार वारंटियों के घर पहुंची और विधिवत कुर्की की प्रक्रिया पूरी की. इस अभियान में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और इसकी मॉनिटरिंग खुद एसपी स्वर्ण प्रभात कर रहे थे.

50 से अधिक घरों में कुर्की

जिले के सुगौली, पचपकड़ी, पिपरा, घोड़ासहन, आदापुर, शिकारगंज और जितना समेत कई थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई. बताया जा रहा है कि 50 से अधिक घरों में कुर्की की गई जबकि यह संख्या और बढ़ सकती है. इससे पहले पुलिस ने ढोल बजाकर फरार आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चस्पा कर सरेंडर करने की चेतावनी दी थी, लेकिन समय पर पेश नहीं होने पर यह सख्त कदम उठाया गया.

मोतिहारी पुलिस का महाएक्शन जारी

पचपकड़ी थाना के दहेज हत्या कांड में तीन अभियुक्तों के घर कुर्की की गई, वहीं सुगौली थाना के सांप्रदायिक दंगा मामले के आरोपी के घर भी कार्रवाई हुई. शिकारगंज, घोड़ासहन और पिपरा थाना क्षेत्रों में भी हत्या, आर्म्स एक्ट और मॉब लिंचिंग जैसे मामलों में फरार अभियुक्तों के घरों को कुर्क किया गया. वहीं आदापुर थाना क्षेत्र में पांच फरार अभियुक्तों के घर इश्तेहार चस्पा कर 24 घंटे के अंदर सरेंडर का अल्टीमेटम दिया गया है. मोतिहारी पुलिस का महाएक्शन जारी है और फरार अपराधियों पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है.

 

Tags:Motihari police actionMotihari kurki abhiyanBihar police crackdownMotihari news todayPolice seizure campaign BiharKurki in Motihari districtPolice raid in Motihari BiharMotihari latest crime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.