✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा! हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती   

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 4:00:21 AM

कैमूर(KAIMUR):बिहार राज्य में अपराधियों का आतंक बढ़ता जा रहा है, आये दिन कुख्यात अपराधी लोगों की जान ले रहे है, लेकिन पुलिस इस पर लगाम लगाने में असफल है. वहीं कैमूर जिले से एक गोलीबारी की खबर सामने आई है, जहां मोहनिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर के समीप बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली मार दी.    

बाईक सवार दो नकाबापोश अपराधियों ने सुधीर चौरसिया के पैर में गोली मार दी

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया.जहां इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.जानकारी के अनुसार मोहनिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी सुधीर चौरसिया अपने साथी के साथ शनिवार की देर शाम बाइक से गांव से कुछ दूरी पर डीजल लाने जा रहे थे, तभी बाईकसवार दो नकाबापोश अपराधियों ने सुधीर चौरसिया के पैर में गोली मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया.  

पढ़ें पूरे मामले पर पुलिस ने क्या कहा

वहीं संबंध में जानकारी देते हुए मोहनिया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि गोली मारने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है जिसे गोली लगी है उसने भी नहीं देखा है हम लोग मामले की जांच कर रहे हैं जल्दी ही गिरफ्तार भी किए जाएंगे.  

Tags:Morale of criminals increased in Bihararmed criminalsYoung man shot by unknown armed criminalsfiring in biharfiring in kaimurcrime in biharcrime in kaimuradmitted to hospital in critical conditionbihar newsbihar news todaykaimur newskaimur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.